हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और इस साल भी इस दिन का इंताजर बेसब्री से हर किसी को है। इस दिन बच्चे रोज की तरह स्कूल तो जाते हैं, लेकिन ये दिन बाकी दिनों से पूरी तरह अलग होता है, क्योंकि इस दिन बच्चे टीचर्स की जगह लेकर पूरे स्कूल की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हैं। जहां स्कूल का एक होनहार छात्र प्रिंसिपल बनता है, तो बाकी बच्चे टीचर्स की भूमिका अदा करते हैं और इस दिन 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चे (बड़ी कक्षाओं के बच्चे) अपने से छोटी कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं और पूरे स्कूल को संचालित करते हैं। यही नहीं, इस दिन बच्चे अपने स्कूल या कॉलेज के शिक्षकों का सम्मान भी करते हैं और उन्हें उपहार भी देते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने गुरुजनों को दोहे भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
Teachers Day 2021: इस शिक्षक दिवस अपने गुरुजनों को भेजें ये दोहे, मिलेगा आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु मन में बैठत सदा, गुरु है भ्रम का काल,
गुरु अवगुण को मेटता, मिटें सभी भ्रमजाल।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, आप समर्थ बलवान।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधें, गुरु बिन बढ़े न शान।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु हैं चारों धाम।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!