फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Wishes: इन आकर्षक वॉलपेपर को व्हाट्सएप-फेसबुक पर भेजकर अपनों को दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Thu, 11 Aug 2022 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes Images Quotes Status To Share With Brother And Sister In Hindi
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan 2022 Wishes: आज रक्षाबंधन है। नाम से ही इस त्योहार का अर्थ पता चलता है। रक्षा का बंधन, यानी एक ऐसा रिश्ता, जिसमें रक्षा का वचन लिया जाता है। ये रिश्ता भाई बहन का होता है। बहन छोटी हो या बड़ी, उनका भाई आज के दिन बहन की रक्षा का वचन लेता है। ऐसा नहीं कि सुरक्षा की चिंता सिर्फ भाइयों को होती है। बहनें रक्षा सूत्र के रूप में भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये रंग बिरंगे धागे महज कलाई पर सजावट नहीं, बल्कि बहन का विश्वास होता है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। राखी बहन और भाई दोनों के एक दूसरे की परवाह करने, उनके स्नेह और जिम्मेदारियों का प्रतीक होती है। हिंदू धर्म के अनुसार रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा पर्व होता है। ऐसे में रक्षाबंधन मनाने के लिए भाई और बहन दोनों ही बहुत उत्साही होते हैं। इस मौके पर भाई बहन एक दूसरे को, परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को रक्षाबंधन की बधाई देते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर खास शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने स्टेटस पर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से परिजनों को भेज सकते हैं। यहां से रक्षाबंधन के वॉलपेपर और शुभकामना संदेश डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेजें।

Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes Images Quotes Status To Share With Brother And Sister In Hindi
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

रिश्ता है जन्मों का हमारा, भरोसे का और प्यार भरा,
चलो इसे बांधे भैया, राखी के अटूट बंधन में। 

हैप्पी रक्षाबंधन!

Koo App

भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक पर्व #रक्षाबंधन की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाए तथा समाज के सभी वर्गों में विश्वास और भरोसे को मजबूत बना सामूहिकता के साथ देश की उन्नति में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने को प्रेरित करें, यही कामना है। #Rakhi

View attached media content

- Om Birla (@ombirlakota) 11 Aug 2022

Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes Images Quotes Status To Share With Brother And Sister In Hindi
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।

हैप्पी रक्षाबंधन!

Koo App

भाई - बहन के सनातन संबंध के अद्वितीय पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को आत्मीय बधाई! हर भाई अपनी बहन के सपने पूरे होते देखना चाहता है। आज इस भावपूर्ण कर्तव्य का संकल्प दोहराने का पावन दिवस है। मंगलकामना! #रक्षाबंधन #HappyRakshaBandhan

View attached media content

- Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 11 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes Images Quotes Status To Share With Brother And Sister In Hindi
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

जब भी राखी का त्योहार आता है,
भाई और बहन का प्यार बाता है।
बांधती है बहना भैया को राखी,
भाई बहन की रक्षा की सौगंध खाता है।

हैप्पी रक्षाबंधन!

Koo App

भाई बहन के रिश्ते के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की देश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों में आपसी प्रेम, समरसता, सौहार्द और सद्भाव बना रहे। #rakshabandhan #रक्षाबंधन

View attached media content

- Arjun Ram Meghwal (@ArjunRamMeghwal) 11 Aug 2022

विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes Images Quotes Status To Share With Brother And Sister In Hindi
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी।
किसी को नजर न लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यह दुआ है मेरी।

हैप्पी रक्षाबंधन!

Koo App

भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं रक्षाबंधन आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही मेरी कामना है।

View attached media content

- Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 11 Aug 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed