Happy Promise Day 2023 Wishes: हर रिश्ते में कुछ उम्मीदें और आशाएं होती हैं। प्यार के बंधन को मजबूत बनाने के लिए उम्मीदे वादों पर निर्भर करती हैं। इसलिए प्यार करने वाले मोहब्बत की कसमें खाते हैं। 'प्रिय, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, मैं तुम्हारा भरोसा नहीं तोडूंगी, सुख-दुख का साथी रहूंगा, हर कदम पर साथ दूंगी।', ऐसे ही न जाने कितने वादे प्रेमी और प्रेमिका आपस में करते हैं। शादी के बंधन में भी सात कसमें होती हैं। मोहब्बत के लिए कसमें वादे इतने ही जरूरी हैं, तो इश्क के इस सप्ताह में एक वादों वाला दिन होना भी लाजमी है। वैलेंटाइन डे के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर से कुछ मोहब्बत के प्यार भरे वादे करते हैं और इस वादों के जरिए प्यार का अहसास दिलाते हैं। प्राॅमिस डे के मौके पर आप अपने प्रिय को कुछ आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर अपने प्यार का अहसास करा सकते हैं।
Happy Promise Day 2023 Wishes: आज करें मोहब्बत के वादे, अपनों को भेजें प्रॉमिस डे के सुंदर संदेश
जान है मुझको जिंदगी से प्यारी,
जान के लिए कर दूं कुर्बान यारी,
जान के लिए तोड़ दूं दोस्ती तुम्हारी,
अब तुमसे क्या छुपाना,
तुम ही तो हो जान हमारी।
हैप्पी प्राॅमिस डे 2023
ये वादा है हमारा,
कभी साथ न छोड़ेंगे तुम्हारा,
जो गए तुम हमें भूलकर,
ले आएंगे पकड़कर हाथ तुम्हारा।
हैप्पी प्राॅमिस डे 2023
आंख खुले तो चेहरा मेरे प्यार का हो,
आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो।
मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में,
बस इतना Promise कर दो कि
मेरी हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो।
हैप्पी प्राॅमिस डे 2023
कहूं खुदा से क्या मैं आपके वास्ते,
जिंदगी की सारी बहार मिले आपके रास्ते।
ये वादा रहा हमारा आपसे,
कभी जुदा न होंगे हम आपसे।
हैप्पी प्राॅमिस डे 2023