मकर संक्रांति के पर्व को देश के अलग अलग राज्यों में अलग नामों और तरीकों से मनाया जाता है। दक्षिण भारत के राज्यों में पोंगल का पर्व मकर संक्रांति के दिन होता है। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में पर्व को मनाया जाता है। पोंगल चार दिनों का पर्व होता है, जिसमें भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल, कन्या पोंगल मनाया जाता है। लोग हर्षोल्लास से पोंगल मनाते हैं। दक्षिण भारत के लोग विशेषकर तमिलनाडु के लोग पोंगल के पावन मौके पर इंद्र, सूर्य, नदी और कन्याओं की पूजा करते हैं। अच्छी फसल होने की खुशी में पोंगल मनाते हैं। इस मौके पर चावल के पकवान बनते हैं और लोग अच्छी फसल होने की खुशी में सूर्य भगवान को शुक्रिया करते हैं। पोंगल के खास मौके पर अपने प्रियजनों को लोग खूबसूरत संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भी अपनों को पोंगल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Pongal 2022: पोंगल के खास अवसर पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, खिल उठेंगे चेहरे
पोंगल का पर्व आपके जीवन में सब कुछ अच्छा करे,
मेरी दुआ है कि आपकी सभी मनोकामना पूरी हो।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
पोंगल का पावन त्योहार
आपके जीवन में लाए खुशियां।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
आ गया साल का पहला त्योहार
खुशी से गाओ लोकगीत और बनाओ पकवान।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
गुड़ तिल के लड्डू और हाथों में पतंग
खुशी और उल्लास के साथ मनाएं पोंगल।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!