Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes : जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महावीर स्वामी की जयंती 10 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है, इस कारण वह महावीर जयंती को पर्व की तरह मनाते हैं।
Mahavir Jayanti 2025 Wishes: 'अहिंसा परमो धर्म:' जैसे संदेशों के साथ लोगों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं
महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर अगर आप भी स्वजन को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां कुछ सुंदर संदेश और महावीर जयंती के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।
महावीर जयंती की शुभकामना
महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है।
महावीर जयंती की शुभकामना
क्रोध को शांति से जीतें, दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और असत्य को सत्य से जीतें।
महावीर जयंती की शुभकामना