Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hug Day 2018 Tips: इन 5 तरीकों से गर्लफ्रेंड को लगाइए गले, तभी तो असली प्यार पता चले

Mon, 12 Feb 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Happy Hug Day 2018 Tips On How To Hug Girlfriend Or Boyfriend In Valentines Week 2018
Hug Day

वैलेंटाइन्स वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को 'हग डे' मनाते हैं। यह एक दूसरे को गले से लगाकर प्यार जताने का दिन है। इस दिन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक जादू की झप्पी के बहाने हमें यह जानने का मौका मिल जाता है कि सामने वाला हमें कितना चाहता है, उसके दिल में हमारे लिए क्या है।



आमतौर पर जब किसी को गले लगाना होता है तो हम उसे अपनी बाहों में भर लेते हैं। इसे बीयर हग कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किसी के गले पड़ने, हमारा मतलब है, किसी को गले से लगाने के भी कई तरीके होते हैं?

Trending Videos
Happy Hug Day 2018 Tips On How To Hug Girlfriend Or Boyfriend In Valentines Week 2018
Reverse Hug

रिवर्स हग
जब कोई आपको पीछे से पकड़ ले और अपने हाथ आपकी कमर में डालकर गर्दन या गालों को चूमे, तो उसे रिवर्स हग कहते हैं। वैसे तो यह प्यार जताने का सबसे क्यूट तरीका होता है लेकिन इसके साथ सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आपके ऐसा करने से सामने वाला असहज भी हो सकता है। इसलिए रिवर्स हग सिर्फ उसे दी दें जो आपसे प्यार करता है, जिसके साथ आपकी बॉन्डिंग सबसे ज्यादा मजबूत है।

साइड हग
अगर आप किसी को हग करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और वह आपको साइड से हग कर ले, इसका मतलब यह है कि वह आपके साथ कोई इमोश्नल रिश्ता नहीं सिर्फ फॉर्मल रिश्ता ही रखना चाहता है।

Happy Hug Day 2018 Tips On How To Hug Girlfriend Or Boyfriend In Valentines Week 2018
Tackle Hug

पैंपर्ड हग
अगर कोई आपको गले से लगाकर आपके माथे पर किस करे तो उसे पैंपर्ड हग कहते हैं। ऐसा हग देकर जाहिर कर सकते हैं कि हमें सामने वाले की कितनी परवाह है। सिर्फ मां अपने बच्चे को नहीं बल्कि लव कपल्स भी एक दूसरे को पैंपर्ड हग देते हैं। 

टैकल हग
अगर कोई तेजी से दौड़ता हुआ आकर आपके सीने से लिपट जाए तो इसे टैकल हग कहते हैं। जब कोई इस तरह आपको गले लगाए तो मतलब साफ है कि वह आपसे शिद्दत से प्यार करता है और आप पर पूरी तरह भरोसा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hug Day 2018 Tips On How To Hug Girlfriend Or Boyfriend In Valentines Week 2018
Buddy Hug

बडी हग
यह यार-दोस्तों के बीच आम है। एक दूसरे को बाहों में भरने की बजाए वे अपने हाथ एक दूसरे को कंधों पर रखते हैं और माथे को सटाते हैं। ऐसा नहीं है यह सिर्फ दो लड़के या दो लड़कियां आपस में करती हैं। 

पिटी-पैटी
आमतौर पर जब हम किसी को गले से लगते हैं तो सामने वाला शख्स अपने हाथ हमारी पीठ पर सहलाता है। लेकिन उसे आपका हग करना अच्छा नहीं लगा तो वह आपकी पीठ पर थपकी देगा। इससे आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि सामने वाला आपके साथ कंफर्टेबल नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed