फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: कोरोनाकाल में होली पर इस तरह रखें बुजुर्गों की सुरक्षा का ख्याल

Sat, 20 Mar 2021 03:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 20 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021: this holi take care of seniors with this ways in corona times
हर कोई घर के बड़े- बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित भी है - फोटो : PTI

कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जैसे- जैसे होली का त्योहार निकट आ रहा है लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है, साथ ही कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखकर एकबार फिर हर कोई घर के बड़े- बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित भी है। ऐसे में यह चिंता का विषय है कि किस तरह बड़े- बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखते हुए वे होली के त्योहार का अच्छे से आनंद ले सकें। अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों को आजमाकर आप आराम से अपने बुजुर्गों के साथ सुरक्षित होली मना सकेंगे। 











 

Happy Holi 2021: this holi take care of seniors with this ways in corona times
आप भी घर पर ही रहें - फोटो : Social media

खुद घर से बाहर न जाएं
होली के दिन यदि आप घर पर बड़े- बुजुर्गों को यह कहकर घर पर अकेला छोड़कर होली खेलने चले जाएंगे कि कोरोनाकाल में उनके लिए बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है, तो शायद यह उन्हें बिल्कुल भी अच्छा न लगे इसलिए बेहतर यह है कि आप भी घर पर ही रहें और उनके साथ इस त्योहार को मना लें। दोस्तों के साथ तो आप अगले साल भी होली खेल सकते हैं पर अभी प्राथमिकता घर के बड़ों की सेहत है। 

Happy Holi 2021: this holi take care of seniors with this ways in corona times
उनके साथ होली खेल पाना संभव नहीं हो पाएगा - फोटो : social media

दूसरों से स्पष्ट कहें
सामान्य होली पर लोग एक-दूसरे के घर आते- जाते रहते हैं और रंग लगाकर बड़ों से आशीर्वाद भी लेते हैं लेकिन अभी परिस्थितियां बहुत अलग है इसलिए यदि कोई व्यक्ति बाहर से रंग खेलने आपके घर आ रहा है तो उसे स्पष्ट कहें कि आप घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित हैं इसलिए चूंकि वे बाहर इतनी जगह घूमकर आ रहे हैं, आपके लिए उनके साथ होली खेल पाना संभव नहीं हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021: this holi take care of seniors with this ways in corona times
अच्छा खाना बनाएं, साथ खाएं - फोटो : सोशल मीडिया

घर का माहौल सकारात्मक रखें
घर पर यदि माहौल सकारात्मक रहेगा तो बुजुर्ग भी बाहर जाने की बात नहीं करेंगे लेकिन यदि आप अपने में ही लगे रहेंगे तो उनका भी मन करेगा कि वे अपने हमउम्र लोगों के साथ जाकर रंग खेल लें इसलिए सुबह सवेरे ही आप घर में होली के गीत बजाएं। भगवान की पूजा करके बड़ों का आशीर्वाद लें। उन्हें जो अच्छा लगता हो, वो सब करें। अच्छा खाना बनाएं, साथ खाएं और उनके होली के अनुभवों को सुनें। 

 

 

विज्ञापन
Happy Holi 2021: this holi take care of seniors with this ways in corona times
सभी दोस्तों, हमउम्र रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल करवाएं - फोटो : social media
वीडियो कॉल करवाएं
यदि आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को हमउम्र लोगों के साथ रंग खेलने की आदत है तब तो उन्हें घर पर बैठाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में आप उनके सभी दोस्तों, हमउम्र रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल करवाएं। उनके दोस्तों की तरफ से आप उन्हें वीडियो कॉल पर ही सूखा रंग लगाएं ताकि उन्हें होली फीकी न लगे और वे इस बात को भी समझ पाएं कि यह सब चीजें उनकी सुरक्षा के लिए ही की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed