फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: जानिए होली पर किस रंग का क्या होता है महत्व, सकारात्मकता के लिए अपनों को लगाएं ये रंग

Sat, 13 Mar 2021 07:01 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 13 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021: know importance of each color on this holi in hindi
हर रंग का अपना महत्व है - फोटो : Social Media

जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता है। रंगों से ही तो यह दुनिया खूबसूरत है। हर रंग की अपनी एक ऊर्जा और विशेष महत्व है। होली रंगों का त्योहार है, यहां भी हर रंग का अपना महत्व है। कुछ विशेष रंगों का ज्यादा प्रयोग होता है, उसके पीछे विभिन्न कारण है। सामान्य लोग होली पर काला, सफेद, ग्रे आदि रंगों का उपयोग नहीं करते वहीं लाल, पीला, हरा इन रंगों को हर कोई लगाना और लगवाना पसंद करता है। होली के लिए प्राकृतिक रंग बनाने की भी जब बात आती है तो यह रंग आसानी से बन जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए होली के किस रंग का क्या महत्व होता है। 


 

 

 

 

Happy Holi 2021: know importance of each color on this holi in hindi
यह शांत रंग है - फोटो : Social media

हरा
हरा रंग वैसे तो हरियाली का प्रतीक माना जाता है लेकिन होली के रंगों की यदि बात करें तो यह शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का रंग है। यह शांत रंग है जो कि अपने से बड़ों को आप जरूर लगाएं। देखने पर भी होली का हरा रंग आंखों की नहीं चूभता है बल्कि यह लगाने वाले पर भी खूब खिलता है और देखने वाले की आंखों को भी सुकून पहुंचाता है। 

 

Happy Holi 2021: know importance of each color on this holi in hindi
ईश्वर को भी यह रंग चढ़ाया जाता है - फोटो : Social Media

लाल
होली पर लाल रंग का प्रयोग बहुत अधिक होता है। लाल रंग को अच्छी ऊर्जा, जज्बे और जोश का रंग माना जाता है। ईश्वर को भी यह रंग चढ़ाया जाता है क्योंकि इसकी ऊर्जा बहुत अच्छी होती है इसलिए बच्चों और युवाओं को तो विशेषकर लाल रंग जरूर लगाना चाहिए। यह रंग चेहरे पर भी खूब जंचता है और तस्वीरों में भी यह अलग ही चमकता हुआ दिखाई पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021: know importance of each color on this holi in hindi
मिलनसारिता का प्रतीक माना जाता है - फोटो : social media

नारंगी
नारंगी रंग की ऊर्जा बहुत अधिक होती है। वैसे तो खुशियों और मिलनसारिता का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों से आपके व्यवहार बहुत अच्छे हैं या जिनसे आप एक स्वस्थ रिश्ता रखना चाहते हैं, उन्हें जरूर ये रंग लगाए। इस रंग को अध्यातम और सनातन धर्म से भी जोड़कर देखा जाता है, इसलिए भी यह लोगों को बहुत पसंद आता है। इसे पिछले कुछ सालों से राजनीति का रंग भी माना जाने लगा है।

विज्ञापन
Happy Holi 2021: know importance of each color on this holi in hindi
इसे चटक रंग की उपमा दी जाती है - फोटो : social media

पीला
पीला रंग सुंदरता और आकर्षण का रंग माना जाता है। इसे चटक रंग की उपमा दी जाती है इसलिए लड़कियों के चेहरे पर इसे अधिक लगाया जाता है, यह लड़कियों के चेहरे पर खूब दिखता भी है। यह रंग अलग ही ध्यान आकर्षित करता है। लाल के अलावा देवताओं को लगाने के लिए भी इस रंग का इस्तेमाल होता है क्योंकि इसे सुख, सम्पदा, आध्यात्म इत्यादि से भी जोड़कर देखा जाता है। होली के फोटो के लिए भी यह श्रेष्ठ रंग है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed