फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: होली खेलने के बाद इन आसान टिप्स से करें घर की सफाई, नहीं रहेंगे कोई दाग-धब्बे

Fri, 26 Mar 2021 04:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 26 Mar 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021: after holi home cleaning tips in hindi
सबकुछ बेहद जल्दी और आसानी से साफ हो सकता है - फोटो : Social Media

कोरोनाकाल को देखते हुए आपने बच्चों को कह तो दिया है कि वे इस बार घर पर ही होली खेल लें लेकिन क्या आपने सोचा है? होली खेलने के बाद आपके घर के क्या हाल होने वाले हैं? घर पर रंगों के धब्बे, पैर में बार-बार आकर रंग आपके घर में फैल जाएगा और फिर आपको जुट जाना होगा घर की सफाई में। यह मुश्किल जरूर है लेकिन सही ढंग से सफाई करने जाएं तो सबकुछ बेहद जल्दी और आसानी से साफ हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि होली खेलने के बाद किस तरह आसानी से आप अपने घर को रख सकती हैं साफ।  

Happy Holi 2021: after holi home cleaning tips in hindi
रंग फर्श पर गिर गया है तो बिना देर किए उसपर झाड़ू मार दीजिए - फोटो : Social media

फ्लोर पर पक्का सूखा रंग
कई बार जब रंग के पैकेट फाड़ देते हैं तो उसमें से सूखा पक्का रंग फ्लोर पर छलक जाता है और ऐसे में यदि उसपर पानी पड़ गया तब तो उसे निकालना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए जैसे ही आपकी निगाह पड़ती है कि सूखा पक्का रंग फर्श पर गिर गया है तो बिना देर किए उसपर झाड़ू मार दीजिए। बाद के लिए मशक्कत नहींं बढ़ेगी। 

Happy Holi 2021: after holi home cleaning tips in hindi
आप पानी और बैकिंग पाउडर का मिश्रण लें - फोटो : social media

फ्लोर पर पक्का गीला रंग 
फ्लोर पर यदि पक्का गीला रंग गिर जाता है तो फौरन उसे स्पंज की सहायता से सोंख लें। यदि फ्लोर पर रंग सूखकर ऐसा ही रह गया तो दाग बन जाएगा उसका। यदि फ्लोर पर रंग का सूखा दाग रह भी जाता है तो आप पानी और बैकिंग पाउडर का मिश्रण लें। उसे रंग वाले स्थान पर कुछ समय के लिए छोड़ दें। उसके बाद स्पंज की सहायता से उसे साफ करें।  थोड़ी ही देर में फर्श पहले की तरह दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021: after holi home cleaning tips in hindi
फर्नीचर पर यदि सूखा रंग गिरा है तो वो आराम से झाड़ू या सूखे कपड़े से साफ हो सकता है - फोटो : File Photo

लकड़ी का फर्नीचर
लकड़ी के फर्नीचर पर से रंग निकालना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। फर्नीचर पर यदि सूखा रंग गिरा है तो वो आराम से झाड़ू या सूखे कपड़े से साफ हो सकता है। गीले रंग के दाग को मिटाने के लिए कॉटन बॉल में एसीटोन को भिगोकर फर्नीचर की सफाई करें। यह आपके फर्नीचर को अच्छे से साफ तो करेगा ही साथ ही यह बिल्कुल पहले की तरह ही दिखाई पड़ेगा। 

 

 

विज्ञापन
Happy Holi 2021: after holi home cleaning tips in hindi
15 मिनट बाद इन्हें धोकर निकाल दें - फोटो : social media
बिस्तर, तकिये, सोफे के कवर
बिस्तर, तकिये, सोफे के कवर, पर्दे आदि पर यदि गीला रंग गिर जाता है तो एक बाल्टी पानी में चार चम्मच सफेद सिरका डालें और इनको 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। 15 मिनट बाद इन्हें धोकर निकाल दें। कुशन आदि को साफ करने के लिए एक कॉटन बॉल लें, उसे सीरके या नींबू पानी में डूबाकर 15 मिनट तक रगड़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed