{"_id":"6a8ac67a88896b8297080db5","slug":"easiest-way-to-remove-pomegranate-seeds-in-hindi-anar-ke-dane-aasani-se-kaise-nikale-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kitchen Hacks: अनार के दाने निकालने में लगता है समय? ये आसान ट्रिक्स आएंगी काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Kitchen Hacks: अनार के दाने निकालने में लगता है समय? ये आसान ट्रिक्स आएंगी काम
Sun, 23 Aug 2026 04:09 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
How to Remove Pomegranate Seeds: अगर आपको भी अनार के दाने निकालने में काफी समय लगता है तो इस खबर को पढ़ें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे।
विज्ञापन
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How to Remove Pomegranate Seeds: अनार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद फल माना जाता है लेकिन इसे खाने से पहले इसके दाने निकालना कई लोगों के लिए किसी झंझट से कम नहीं होता। यही वजह है कि लोग चाहकर भी अनार को अपनी डाइट में शामिल करने से बचते हैं।
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
अनार के दाने निकालने के आसान तरीके
1. चाकू से हल्की कटिंग करें
अनार को धोकर ऊपर का छोटा हिस्सा काटें। इसके बाद फल पर ऊपर से नीचे की ओर हल्की लाइन में कट लगाएं। अब इसे हाथ से अलग-अलग हिस्सों में खोल लें। इससे दाने निकालना आसान हो जाएगा।
1. चाकू से हल्की कटिंग करें
अनार को धोकर ऊपर का छोटा हिस्सा काटें। इसके बाद फल पर ऊपर से नीचे की ओर हल्की लाइन में कट लगाएं। अब इसे हाथ से अलग-अलग हिस्सों में खोल लें। इससे दाने निकालना आसान हो जाएगा।
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
2. पानी वाले तरीके से निकालें दाने
अनार को टुकड़ों में तोड़कर पानी से भरे बड़े बर्तन में डाल दें। पानी के अंदर धीरे-धीरे दाने अलग करें। दाने नीचे बैठ जाएंगे, जबकि छिलके की हल्की परत ऊपर तैर सकती है। इससे दाने और छिलके अलग करना आसान हो जाता है।
अनार को टुकड़ों में तोड़कर पानी से भरे बड़े बर्तन में डाल दें। पानी के अंदर धीरे-धीरे दाने अलग करें। दाने नीचे बैठ जाएंगे, जबकि छिलके की हल्की परत ऊपर तैर सकती है। इससे दाने और छिलके अलग करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
3. चम्मच की मदद लें
अनार को आधा काटकर एक टुकड़े को हाथ में रखें। इसे कटे हुए हिस्से की तरफ से किसी बर्तन के ऊपर रखें और पीछे की तरफ चम्मच से हल्के-हल्के थपथपाएं। दाने नीचे बर्तन में गिरने लगेंगे।

4. अनार को पहले रोल करें
अनार को टेबल या किचन स्लैब पर हथेली से हल्का दबाव देते हुए कुछ सेकंड रोल करें। इससे अंदर के दाने ढीले हो सकते हैं। इसके बाद अनार काटकर दाने निकालना आसान हो जाता है।
अनार को टेबल या किचन स्लैब पर हथेली से हल्का दबाव देते हुए कुछ सेकंड रोल करें। इससे अंदर के दाने ढीले हो सकते हैं। इसके बाद अनार काटकर दाने निकालना आसान हो जाता है।