LIC Policy Lapse Rules: भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी लेते समय हर ग्राहक को नियमित रूप से प्रीमियम चुकाना होता है। लेकिन कई बार पैसों की तंगी, व्यस्तता या भूल जाने के कारण लोग सही तारीख पर अपना प्रीमियम नहीं भर पाते हैं। ऐसे समय में सबसे बड़ा डर यही होता है कि क्या प्रीमियम छूटते ही बीमा तुरंत लैप्स या बंद हो जाता है।
{"_id":"6a8ae680047030c6bd0de236","slug":"lic-policy-rules-what-happens-when-you-miss-a-premium-and-how-to-revive-it-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LIC Premium Rules: एलआईसी का प्रीमियम भरना भूल गए हैं तो क्या बीमा लैप्स हो जाएगा? जानें LIC का नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LIC Premium Rules: एलआईसी का प्रीमियम भरना भूल गए हैं तो क्या बीमा लैप्स हो जाएगा? जानें LIC का नियम
Sun, 23 Aug 2026 05:54 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:54 PM IST
सार
LIC Premium Grace Period: अगर आपने एलआईसी के किसी भी स्कीम में निवेश किया है या करने को सोच रहे हैं, तो ये सवाल अक्सर दिमाग में आता है कि अगर समय पर प्रिमियम नहीं भर पाए तो क्या होगा। बता दें कि LIC अपने सभी ग्राहकों को एक ग्रेस पीरियड देती है, जिसके दौरान अगर पैसा जमा हो गया तो आपका कोई नुकसान नहीं होगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एलआईसी बीमा लैप्स नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेस पीरियड का नियम
- फोटो : AdobeStock
ग्रेस पीरियड का नियम
- प्रीमियम की तय तारीख निकल जाने के बाद LIC की ओर से ग्राहकों को बिना किसी लेट फीस के पैसे जमा करने के लिए एक्ट्रा टाइम दिया जाता है, जिसे 'ग्रेस पीरियड' कहते हैं।
- अगर आप मासिक मोड में प्रीमियम भरते हैं, तो आपको 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है।
- तिमाही, छमाही और सालाना प्रीमियम जमा करने वाले ग्राहकों को 30 दिनों का ग्रेस पीरियड दिया जाता है।
- ग्रेस पीरियड के दौरान आपकी पॉलिसी पूरी तरह एक्टिव रहती है और अगर इस बीच कोई दुर्घटना होती है, तो नामांकित व्यक्ति को पूरा क्लेम मिलता है।
कब लैप्स होती है पॉलिसी ?
- फोटो : AdobeStock
कब लैप्स होती है पॉलिसी ?
- अगर आप ग्रेस पीरियड खत्म होने तक भी प्रीमियम जमा नहीं करते हैं, तो आपकी एलआईसी पॉलिसी आधिकारिक तौर पर 'लैप्स' हो जाती है।
- पॉलिसी लैप्स होते ही आपका लाइफ कवर तुरंत बंद हो जाता है, जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को क्लेम का पैसा नहीं मिलता है।
- इसके अलावा, लंबे समय तक पॉलिसी बंद रहने पर जमा रकम पर मिलने वाले बोनस और अन्य वित्तीय लाभ भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 साल के भीतर दोबारा चालू कराने की सुविधा
- फोटो : AdobeStock
5 साल के भीतर दोबारा चालू कराने की सुविधा
- एलआईसी नियम के अनुसार, अगर आपकी पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आप पहले अनपेयड प्रीमियम की तारीख से अगले 5 वर्षों के भीतर उसे दोबारा शुरू करा सकते हैं, हालांकि ये नियम कुछ पॉलिसी पर नहीं लागू होता है।
- इसके लिए आपको अपनी बकाया किस्तों के साथ एलआईसी द्वारा तय किया गया मामूली ब्याज और लेट फीस चुकाना पड़ता है।
- अगर पॉलिसी लैप्स हुए काफी समय हो गया है, तो एलआईसी आपसे नया स्वास्थ्य घोषणा पत्र या मेडिकल चेकअप की मांग कर सकती है।
विज्ञापन
पॉलिसी को ऑनलाइन कैसे कराएं रिवाइव
- फोटो : AdobeStock
पॉलिसी को ऑनलाइन कैसे कराएं रिवाइव
- अब एलआईसी दफ्तर के चक्कर लगाए बिना आप घर बैठे आधिकारिक पोर्टल (licindia.in) या LIC Customer App के जरिए अपनी बंद पॉलिसी चालू कर सकते हैं।
- इसके अलावा एलआईसी समय-समय पर 'विशेष पुनरुद्धार अभियान' चलाती है, जिसमें लेट फीस पर 30% तक की भारी छूट मिलती है।
- इसलिए नई पॉलिसी खरीदने के बजाय पुरानी बंद पड़ी पॉलिसी को लेट फीस देकर दोबारा चालू कराना वित्तीय रूप से हमेशा ज्यादा फायदेमंद होता है।