गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। उनकी शिक्षाएं सिख धर्म के साथ ही दूसरे धर्मों के लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत हैं। देशभर में आज उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने गुरु गोविंद सिंह सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा है कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन लोगों की सेवा, सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनकी शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा है, 'हम आदरणीय श्री गुरु गोविंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं।'
Guru Gobind Singh Jayanti 2020: गोविंद सिंह ने दिए थे ये पांच सिद्धांत, यहां आज भी है उनकी कृपाण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन