{"_id":"62cc03254c148e76544c3839","slug":"happy-guru-purnima-2022-wishes-images-and-quotes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Guru Purnima 2022 Wishes: इस गुरु पूर्णिमा पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश, गुरुजनों से मिलेगा सफलता का आशीर्वाद","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Happy Guru Purnima 2022 Wishes: इस गुरु पूर्णिमा पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश, गुरुजनों से मिलेगा सफलता का आशीर्वाद
तुमने जो हमको दिया ज्ञान,
है वही बढ़ाना सदा मान
है देश धर्म की ये पुकार
हे गुरु जी तुमको नमस्कार।
हमारी संस्कृति में गुरु का बड़ा महत्व है। गुरु ज्ञान और शिक्षा का भंडार है। गुरु की इसी महिमा और महत्व को हर किसी तक पहुंचाने के लिए हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर गुरु पूर्णिमा का पर्व होता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 को मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर अपने प्रिय गुरुजनों का आभार व्यक्त करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। जो भी आपको ज्ञान देता है, कुछ सिखाता है, वह आपका गुरु हो सकता है। ऐसे में इस गुरु पूर्णिमा पर अपने प्रिय गुरुओं को इन खास संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं दें।
2 of 6
गुरु पुर्णिमा 2022
- फोटो : amar ujala
वाणी शीतल चन्द्रमा, मुख-मण्डल सूर्य समान,
गुरु चरनन त्रिलोक है, गुरु अमृत की खान।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई !
3 of 6
गुरु पुर्णिमा 2022
- फोटो : amar ujala
हरिहर आदिक जगत में पूज्य देव जो कोय,
सदगुरु की पूजा किए सबकी पूजा होय।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुरु पुर्णिमा 2022
- फोटो : amar ujala
सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं,
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं,
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको, तब राहों को सरल बनाते हैं।
गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं!
विज्ञापन
5 of 6
गुरु पुर्णिमा 2022
- फोटो : amar ujala
गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण।
गुरु पूर्णिमा की बधाई!
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।