Happy Ganesh Chaturthi Wishes: भगवान गणेश सभी देवों के देव हैं। गणपति भक्त हर साल गणेश उत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गणेश उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन होती है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग बप्पा की प्रतिमा को धूमधाम से घर पर लाते हैं। साथ ही गणपति पंडाल सज जाते हैं, जहां गणेश प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। 10 दिनों के लिए गणेश उत्सव मनाया जाता है। इन 10 दिनों तक बप्पा की धूम गली मोहल्लों में रहती है। पूरे विधि विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई और बप्पा के आशीर्वाद की कामना कर सकते हैं। व्हाट्सएप- फेसबुक के माध्यम से प्रियजनों, करीबियों और रिश्तेदारों को गणेश चतुर्थी के दिन ये खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy Ganesh Chaturthi Wishes: गणेश चतुर्थी पर इन शुभकामना संदेशों के जरिए दें प्रियजनों को बधाई
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं !
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आये कोई गम।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
जय गणपति देवा।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!