Gandhi Jayanti 2023: भारत के राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम प्रमुख महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही शिक्षा की तरह है। बापू ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। बापू एक सूती धोती तन पर लपेटे, लाठी के बल पर पूरे स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ गए। उनके पीछे पूरा देश कदम ताल करता हुआ स्वतंत्रता की मांग पर निकल पड़ा। भारतीयों को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए विलासिता की जीवन छोड़ गांधी जी आश्रम में रहने लगे।
Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी के 10 अनमोल वचन, जो जीवन को बना सकते हैं सरल
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।
महात्मा गांधी
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें
महात्मा गांधी
गौरव लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
महात्मा गांधी
अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ।
महात्मा गांधी