Happy Dhanteras Wishes in hindi: पांच दिनों का दीपोत्सव शुरु हो गया है। 31 अक्तूबर / 1 नवंबर को लोग दिवाली मना रहे हैं। हालांकि इसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाई जा रही है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि बाहर आए थे। भगवान धन्वंतरि का जन्म कार्तिक मास की तेरस या त्रयोदशी तिथि को हुआ था। ऐसे में इस दिन को धनतेरस कहते हैं और ये दिन स्वस्थ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
Happy Dhanteras 2024 Wishes: आज है धनत्रयोदशी, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें धनतेरस की शुभकामनाएं
Happy Dhanteras Wishes In hindi 29 अक्तूबर, मंगलवार को धनतेरस मनाई जा रही है। इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर जी की इस दिन पूजा होती है। साथ ही स्वस्थ अरोग्य जीवन के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस मौके पर स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए सभी प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
सोने का रथ और चांदी की पालकी पर बैठकर
लक्ष्मी मां हैं आई देने आपको धनतेरस की बधाई।
धनतेरस की शुभकामनाएं
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।
धनतेरस की शुभकामनाएं
Dhanteras 2024: धनतेरस पर किसकी की पूजा होती है? जानिए इस दिन से जुड़ी जरूरी मान्यताएं
धन की ज्योति का प्रकाश,
पुलकित हो धरती, जगमग आकाश,
आज ये प्रार्थना है आपके लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन पूरी हो आपकी हर आस।
धनतेरस की शुभकामनाएं
धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो।
धनतेरस की शुभकामनाएं