Happy Basant Panchami 2024: आज वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। जिस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
Happy Basant Panchami 2024: आज करें मां सरस्वती की वंदना, प्रियजनों को भेजें वसंत पंचमी के शुभकामना संदेश
लेकर मौसम की बहार,
आया वसंत ऋतु का त्योहार,
दिल में भर के उमंग और प्यार,
आओ मिलकर मनाएं वसंत पंचमी का त्योहार।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं
वीणा लेकर हाथ में,
सरस्वती हो आपके साथ में,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन
मुबारक हो सरस्वती पूजा का दिन।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं
बसंत ऋतु आई, फूलों ने किया स्वागत,
माँ सरस्वती के आशीर्वाद से,
हर कदम पर आपको मिले सफलता का सागर।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं
जीवन का ये वसंत
खुशियां दे अनंत
प्रेम और उत्साह से
भर दे जीवन में रंग।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं