फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi jayanti 2019: दुनिया के दिग्गज नेताओं ने ली महात्मा गांधी से प्रेरणा

Wed, 02 Oct 2019 05:35 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Oct 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Gandhi jayanti 2019: Greatest World Leaders Thinkers were Inspired by Mahatma Gandhi

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। गांधी जी अपने विचारों के वजह से पूरे दुनिया में महान हो गए। यही नहीं अगर उनके विचारों का सही से अनुसरण किया जाए तो कोई आम इंसान भी महान बन सकता है। दुनिया के कई ऐसे दिग्गज नेता और विचारक हैं, जिन्होंने गांधी जी से प्रेरणा ली है। इन दिग्गजो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति राक ओबामा, नेल्सन मंडेला, आंग-सान- सू की, अल्बर्ट आइंस्टीन, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, स्टीव जाब्स आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं गांधी जी को लेकर इन दिग्गजों के विचार...

Gandhi jayanti 2019: Greatest World Leaders Thinkers were Inspired by Mahatma Gandhi

बराक ओबामा
साल 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब वेकफील्ड हाई स्कूल में पहुंचे तो कक्षा 9 वीं के एक छात्र ने उनसे सवाल पूछा - आप किस व्यक्ति के साथ डिनर करना चाहेंगे चाहे वह जिंदा हो या मृत ? इसके जवाब में ओबामा ने कहा कि मेरा मानना है कि वह गांधी हो सकते हैं। वह मेरे रियल हीरो हैं।

Gandhi jayanti 2019: Greatest World Leaders Thinkers were Inspired by Mahatma Gandhi

नेल्सन मंडेला
दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला के लिए महात्मा गांधी प्रेरणा स्रोत थे। गांधी जी के विचारों को अनुसरण कर नेल्सन दक्षिण अफ्रीका के गांधी बन गए। नेल्सन मंडेला गांधी को महान शिक्षक बताते हुए कहा था कि गांधी के विचारों ने दक्षिण अफ्रीका को बदलने में अहम भूमिका निभाई है और गांधी की शिक्षा से असमानता पर विजय पाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi jayanti 2019: Greatest World Leaders Thinkers were Inspired by Mahatma Gandhi

अल्बर्ट आइंस्टीन
अल्बर्ट आइंस्टीन और महात्मा गांधी एक-दूसरे के बहुत बड़े प्रशंसक थे। दोनों के बीच पत्राचार होता रहता था। आइंस्टीन ने गांधी को कहा था, 'पीढ़ियों के लिए एक रोल मॉडल आ गया है।' एक पत्र में आइंस्टीन ने कहा था, ' गांधी के विचार हमारे समय के नेताओं के लिए सबसे ज्ञानवान और आधात्मिक अंतरदृष्टि रखने वाले हैं।'

विज्ञापन
Gandhi jayanti 2019: Greatest World Leaders Thinkers were Inspired by Mahatma Gandhi

मार्टिन लूथर किंग जूनियर
अमेरिका के महान अश्वेत क्रांतिकारी मार्टिन लूथर किंग जूनियर गांधी जी से बहुत ही प्रेरित थे। मार्टिन ने अमेरिका में अपने अधिकारी के लिए लड़ रहे अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अहिंसक आंदोलन का रास्ता अपनाया था। मार्टिन ने कहा था कि क्राइस्ट ने हमें लक्ष्य दिया है और महात्मा गांधी ने नीतियां।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed