फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Juhu Bungalow Inside Tour: गोविंदा का जुहू वाला घर किसी महल से कम नहीं, देखें अंदर की तस्वीरें

Wed, 12 Nov 2025 05:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Nov 2025 05:15 PM IST
सार

Govinda House Inside Photos: देखें बॉलीवुड स्टार गोविंदा के जुहू स्थित बंगले की शानदार झलक। रॉयल डेकोर, फैमिली मंदिर और फिल्मी यादों से सजा घर।

विज्ञापन
Govinda's Juhu Bungalow Inside Pictures Check Out Sunita Ahuja House Photos
गोविंदा के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram

Govinda House Inside Photos:  बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा न सिर्फ अपने शानदार डांस मूव्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी आलीशान लाइफस्टाइल भी उतनी ही चर्चा में रहती है। मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित उनका बंगला किसी सपनों के महल से कम नहीं। यह घर उनकी मेहनत, लगन और फिल्मी सफर का प्रतीक है, जहां हर कोना उनके व्यक्तित्व की तरह रंगीन, भव्य और जोश से भरा है। 



गोविंदा का जुहू बंगला उनके जीवन का प्रतीक है। उनकी तरह घर भी चमकदार है, लेकिन सादगी की दमक भी दिखाई देती है। गोविंदा की पत्नी सुनिता अहूजा अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके ब्लाॅग में भी घर के अंदर की शानदार सजावट कई मौकों पर देखने को मिली। यहां तस्वीरों के जरिए गोविंदा के जुहू स्थित बंगले की झलक देख सकते हैं। 

Govinda's Juhu Bungalow Inside Pictures Check Out Sunita Ahuja House Photos
गोविंदा के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram

गोविंदा का जुहू बंगला बाहर से जितना ग्रैंड दिखता है, अंदर से उतना ही शाही और कलात्मक है। बंगले के प्रवेश द्वार से लेकर छत तक, हर जगह खूबसूरत झूमर, संगमरमर की फर्श और सुनहरे इंटीरियर का जलवा देखने को मिलता है। उनके घर में राजसी अंदाज और आधुनिक साज-सज्जा का संगम दिखाई पड़ता है।

Govinda's Juhu Bungalow Inside Pictures Check Out Sunita Ahuja House Photos
गोविंदा के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram

गोविंदा के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा, रोशन और शानदार फर्नीचर से सजा हुआ है। सफेद दीवारों पर बड़े मिरर और गोल्डन फ्रेम वाले पेंटिंग्स घर को रॉयल लुक देते हैं। ग्रीन फर्नीचर सफेद दीवारों पर राॅयल लगते हैं। ड्रॉइंग रूम में रखे ट्रॉफीज़, डांस शूट की यादें और उनके फैमिली फोटोज़ हर मेहमान को बीते सुनहरे दौर की सैर कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda's Juhu Bungalow Inside Pictures Check Out Sunita Ahuja House Photos
गोविंदा के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram

घर के एक हिस्से में सुंदर मंदिर बना है जहां गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता पूजा-पाठ करते हैं। गोविंदा और सुनीता घर पर गणेश स्थापना भी करते हैं जिसमें घर के मंदिर के पास और लिविंग रूम के मध्य में बप्पा को विराजते हैं। 

विज्ञापन
Govinda's Juhu Bungalow Inside Pictures Check Out Sunita Ahuja House Photos
गोविंदा के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram

गोविंदा के घर का डाइनिंग हॉल और किचन  एरिया मॉडर्न उपकरणों से लैस और पारंपरिक डेकोर का अद्भुत मिश्रण है। साथ ही एक शानदार बार एरिया भी बनाया है। लकड़ी की नक्काशीदार खिड़कियां, रॉयल पर्दे और क्लासिक फर्नीचर बंगले को एक “फिल्मी महल” की पहचान देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed