फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में यदि आपके भी जूतों से आने लगती है बदबू तो जरूर आजमाएं ये उपाय

Tue, 23 Mar 2021 05:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 23 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
get rid of bad smell from shoes in summer season in hindi
जूते से आने वाली बदबू को कुछ आसान घरेलू उपाय से ही मिटा दें - फोटो : pixabay

गर्मियों के मौसम में यदि ज्यादा समय तक हम जूते पहनकर रखते हैं तो पसीना होने पर उनमें से असहनीय बदबू आने लगती है इसलिए बहुत जरूरी है कि इस बदबू का इलाज कर लिया जाए नहीं तो लोग बदबू के कारण हमारे पास आने से कतराएंगे और ये भी संभव नहीं है कि दफ्तर आदि में हम प्रतिदिन चप्पल आदि पहनकर जाएं इसलिए बेहतर है कि हम जूते से आने वाली बदबू को कुछ आसान घरेलू उपाय से ही मिटा दें। अगली स्लाइड्स से जानिए बदबू दूर करने के जरूरी उपाय। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

get rid of bad smell from shoes in summer season in hindi
रातभर ये छिलका आपके जूते में रखा रहेगा - फोटो : Pixabay

संतरे का छिलका
जब आप दफ्तर से लौटें तो अपने जूते में संतरे का छिलका डालकर रखें। रातभर ये छिलका आपके जूते में रखा रहेगा तो सारी बदबू मिट जाएगी। सुबह उठने पर आपके जूतों से बदबू नहीं आएगी। आप नींबू का छिलका भी रख सकते हैं पर नींबू का छिलका रखने से पहले यह देख लें कि छिलका एकदम गीला तो नहीं है अन्यथा आपका जूता खराब हो जाएगा। 

get rid of bad smell from shoes in summer season in hindi
सफेद सिरके को जूते में डालकर कपड़े से पोंछ लें - फोटो : social media

सफेद सिरका
सफेद सिरके को जूतों में डालने से बदबू दूर हो जाती है। सफेद सिरके को जूते में डालकर कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से बदबू बहुत जल्दी दूर हो जाएगी। सिरका डालने से जूते गीले भी नहीं होंगे और पसीने की सारी बदबू को भी यह एकबार में ही कपड़े से साफभर करने से मिट जाएगी। यदि आपके पास समय है तो पानी में सिरका डालकर उसमें से जूते निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
get rid of bad smell from shoes in summer season in hindi
रात में सोते वक्त जूतों में बेकिंग सोडा छिड़क दें - फोटो : social media

बेकिंग सोडा
बैक्टीरिया से लड़ने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा उपाय है। बेकिंग सोडा के उपयोग से आप जूते में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। बैक्टीरिया के खत्म होते ही बदबू अपने आप गायब हो जाएगी। रात में सोते वक्त जूतों में बेकिंग सोडा छिड़क दें और सवेरे उठकर कपड़े से उन्हें साफ कर लें। ऐसा करने से आपके जूतों से बिल्कुल भी बदबू नहीं आएगी। 

 

विज्ञापन
get rid of bad smell from shoes in summer season in hindi
टी-बैग को सूखाकर उन्हें ठंडा करके जूतों में डाल दें - फोटो : social media
टी-बैग
उपयोग किए हुए टी-बैग को जूतों में रखने से उसकी सारी बदबू दूर हो जाती है। टी- बैग में मौजूद टेनिन्स बैक्टीरिया को खत्म करता है। टी-बैग को सूखाकर उन्हें ठंडा करके जूतों में डाल दें। कुछ घंटे रखे रहने के बाद टी-बैग को निकाल लें। जूतों में से टी-बैग निकाल लें और देखें कि जूतों की बदबू गायब हो चुकी है और अब उसमें से टी-बैग की महक आ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed