फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटली नहीं जर्मनी की हैं ये ‘सोनिया गांधी’, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में ऐसे मिला रोल

Fri, 28 Dec 2018 03:32 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 28 Dec 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
German Actress Suzanne Bernert Will Play Sonia Gandhi role In The film  Accidental Prime Minister
Sonia Gandhi and suzanne bernert - फोटो : twitter

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी का किरदार जर्मनी की सुजैन बर्नर्ट निभाने जा रही हैं। यह फिल्म संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' पर आधारित है। इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट निभा रही हैं। इस फिल्म में सुजैन बर्नर्ट को सोनिया गांधी का रोल मिलने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है।आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सुजैन और क्या है वो दिलचस्प कहानी। 

German Actress Suzanne Bernert Will Play Sonia Gandhi role In The film  Accidental Prime Minister
suzanne bernert - फोटो : twitter
अगर आप भी बाकी लोगों की तरह सुजैन को विदेशी कलाकार समझने की भूल कर रहे हैं तो आपको बता दें, कि सुजैन कई भारतीय भाषाओं जैसे (हिंदी, बंगाली, मराठी) को बोलने में माहिर हैं।इतना ही नहीं इस फिल्म को साइन करने से पहले वो नो प्रॉब्लम, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। खास बात यह है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुजैन, इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वह 7RCR नाम की एक टीवी सीरीज में भी सोनिया गांधी का किरदार निभा चुकी हैं।
German Actress Suzanne Bernert Will Play Sonia Gandhi role In The film  Accidental Prime Minister
suzanne bernert
सुजैन का जन्म जर्मनी में हुआ था।सुजैन ने बर्लिन में अमेरिकी निर्माता और अभिनय गुरु सुसान बैटसन के साथ एक कोर्स भी किया था।सुजैन एक ट्रेंड बैले डांसर हैं साथ ही लावणी में भी पारंगत हैं। सुजैन की शादी मशहूर टीवी कलाकार अखिल मिश्रा के साथ हुई है। यूं तो अखिल ने कई यादगार किरदार निभाए हैं लेकिन फिल्म 'थ्री इंडियट' में निभाए उनके लाइब्रेनियन के रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
German Actress Suzanne Bernert Will Play Sonia Gandhi role In The film  Accidental Prime Minister
suzanne bernert - फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' राजनीति विश्लेषक संजय बारू का संस्मरण है। संजय बारू वर्ष 2004 से 2008 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे।सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में विदेशी बहू 'डोरिस बजाज' की भूमिका में बर्नर्ट की भारत में पहली बड़ी भूमिका थी। वह बंगाली और मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया है। इतना ही नहीं सुजैन आमिर खान के साथ टाइटन घड़ियों के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
German Actress Suzanne Bernert Will Play Sonia Gandhi role In The film  Accidental Prime Minister
suzanne bernert

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर लेखक संजय बारू की लिखी किताब को लेकर ये फिल्म बनाई जा रही है। सुजैन को सोनिया गांधी का किरदार निभाने का ये मौका उनके इस जबरदस्त ऑडिशन से मिला है।बता दें कि 35 साल की सुजैन बर्नर्ट से पहले इस किरदार के लिए इटली की एक एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था। फिल्म में सुजैन को चांस मिलने की कहानी भी बहुत ही दिलचस्प है। बर्नर्ट ने ऑडीशन के लिए सिर्फ एक सेल्फ शूट वीडियो भेजा था जिसे देखने के बाद फिल्म मेकर्स ने बर्नर्ट उनके नाम पर मुहर लगा दी और इस तरह सुजैन ने इटेलियन एक्ट्रेस का फिल्म से पत्ता साफ कर दिया। लेकिन अब सुजैन के नाम पर फाइनल मुहर लग चुकी है। इस फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के किरदार में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed