Gandhi Jayanti Anmol Vachan: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। महात्माा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आक्रोश में था तब गांधी ने इसी आक्रोश को अहिंसा के जरिए आजादी की लड़ाई में झोंक दिया। उनकी विचारधारा, व्यवहार और जीवन जीने की कला दुनियाभर में मशहूर है। भारत ही नही विदेशों में भी गांधी जी सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता नहीं, बल्कि बापू और महात्मा के तौर पर जाने जाते हैं।
Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार, जो विदेशों तक हैं लोकप्रिय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:32 AM IST
सार
Gandhi Jayanti Anmol Vachan:महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को साझा करके दुनिया को शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का संदेश दिया जा सकता है। यहां महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार दिए जा रहे हैं जिनका सभी को अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन