फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2022: आज है फ्रेंडशिप डे, अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानें वजह

Sun, 07 Aug 2022 09:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 07 Aug 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Friendship Day 2022 Date, History and Significance Know Why it's Celebrated on First Sunday of August
अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस - फोटो : amar ujala

Friendship Day 2022: आज फ्रेंडशिप डे है। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मनाया जाता है। भारत समेत कई देशों में लोग दोस्ती के इस खास दिन को धूमधाम से मनाते हैं। नाम से ही स्पष्ट है फ्रेंडशिप डे यानी ऐसा दिन जो दोस्ती के नाम समर्पित है। मदर्स डे या फादर्स डे की तरह की फ्रेंडशिप डे को मनाने की परंपरा सालों पहले शुरू हुई। दो दोस्तों की दोस्ती को पूरी दुनिया ने सलाम किया और इस दिन को उन दोनों की दोस्ती के नाम समर्पित कर दिया। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, घूमते फिरते हैं और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन फ्रेंडशिप डे मनाने वाले लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि दोस्तों के लिए एक खास दिन समर्पित करने के पीछे क्या वजह थी? सबसे पहले फ्रेंडशिप डे कब और क्यों मनाया गया? अगली स्लाइड्स में 7 अगस्त 2022 को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने से पहले जानिए इस दिन का इतिहास और फ्रेंडशिप डे से जुड़ी रोचक बातें।

Friendship Day 2022 Date, History and Significance Know Why it's Celebrated on First Sunday of August
अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस - फोटो : amar ujala

पहली बार कब मनाया गया फ्रेंडशिप डे?

सबसे पहले मित्रता दिवस साल 1935 में मनाया गया था। इस दिन को अमेरिका में अगस्त के महीने में मनाया गया। दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हुई, जिसके बाद हर साल मित्रता दिवस के रूप में इस दिन को दुनियाभर में मनाया जाने लगा।

Friendship Day 2022 Date, History and Significance Know Why it's Celebrated on First Sunday of August
दो दोस्तों की कहानी, जिनके कारण हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत - फोटो : iStock

फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे की वजह?

फ्रेंडशिप डे को मनाने की दिलचस्प कहानी है। अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। कहा जाता है कि इस हत्या के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसका एक प्रिय मित्र था। जब दोस्त की मौत की सूचना मिली तो वह बहुत हताश हो गया। दोस्त के जाने के गम में उस शख्स ने भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2022 Date, History and Significance Know Why it's Celebrated on First Sunday of August
दोस्ती दिवस 2022 - फोटो : istock

अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे?

दोस्ती और लगाव के इस रूप को देख कर अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया। धीरे धीरे ये दिन प्रचलन में आ गया और भारत समेत अन्य कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।

विज्ञापन
Friendship Day 2022 Date, History and Significance Know Why it's Celebrated on First Sunday of August
हैप्पी फ्रेंडशिप डे - फोटो : amar ujala

30 जुलाई से अलग कैसे है अगस्त का दोस्ती दिवस?

कुछ लोगों को फ्रेंडशिप डे को लेकर कंफ्यूजन है कि 30 जुलाई और अगस्त के पहले रविवार में से सही फ्रेंडशिप डे कौन सा होता है। दरअसल, साल 1930 में जॉयस हॉल ने हॉलमार्क कार्ड के रूप में उत्पन्न किया था। बाद में 30 जुलाई 1958 को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई। लेकिन भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश अगस्त के पहले रविवार को ही दोस्ती दिवस मनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed