फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन से बचना है तो अपने डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड

Sun, 09 Feb 2020 02:40 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 09 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Your Diet Can Help Tamp Down Depression
depression - फोटो : social media

भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के साथ ही रिश्तों में खटास एवं काम के ज्यादा दबाव की वजह से युवा तनाव की चपेट में आ रहे हैं। तनाव एक ऐसी स्थिति है जो आपके भीतर की सकारात्मकता को खत्म कर देती है और आपको नकारात्मक विचारों से भर देती है। अगर डिप्रेशन का सही वक्त पर पता नहीं लगाया गया तो यह घातक हो सकता है और इंसान को आत्महत्या के लिए उकसा सकता है। डिप्रेशन की वजह से दिल की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से आप अपने खानपान में बदलाव के जरिए डिप्रेशन को मात दे सकते हैं...


 

Your Diet Can Help Tamp Down Depression
depression

डिप्रेशन की कई वजह हो सकती हैं जिसमें से एक वजह खानपान में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी भी है। ऐसे में खानपान में विटामिन और मिनरल्स को शामिल करके आप तनाव को कम कर सकते हैं। दरअसल, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही आपका मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहना चाहिए। अगर आपका मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं रहता है तो आपको कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। अगर आप तनाव और अवसाद से बचना चाहते हैं तो आहार में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन जरूर लें।
 

Your Diet Can Help Tamp Down Depression
depression

आप ऐसा खाना खाएं जिनमें जिंक की मात्रा ज्यादा हो क्योंकि शरीर में जिंक की कमी होने से भी दिमाग की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। आप लहसुन, मूंगफली, दालें और बादाम खा सकते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में जिंक होता है। इसी तरह से मैग्नीशियम की कमी भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक होती है। ड्राई फ्रूट, अंजीर और मूंगफली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है आप अपने डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Your Diet Can Help Tamp Down Depression
depression

डिप्रेशन को दूर करने के लिए आपको अखरोट खाना चाहिए क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि दिमाग के सेहत के लिए अच्छा होता है। इसी तरह से आपको साबुत अनाज, शकरकंद और ब्रोकली खानी चाहिए। आपको ज्यादा चीनी और सोडियम वाले खाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Your Diet Can Help Tamp Down Depression
तनाव का शिकार हो रहे हैं लोग - फोटो : सोशल मीडिया

डिप्रेशन को दूर करने के लिए आपको पत्तेदार साग खाना चाहिए। ऐसा आहार अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड हो। आप चाहें तो मछली को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप एवोकाडो लें क्योंकि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।

नोटः डिप्रेशन की स्थिति में फौरन डॉक्टर की सलाह लें और उसी हिसाब से अपने डाइट में बदलाव करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed