फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2021 में रहना है फिट और बीमारियों से कोसों दूर, तो अपना सकते हैं ये तरीके

Sat, 02 Jan 2021 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Jan 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
You can do these exercises at home in 2021 year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा, लेकिन इस वक्त ने लोगों को ये जरूर सीखा दिया कि हर एक इंसान का फिट रहना कितना जरूरी है। कितना जरूरी है कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहे और हमारा शरीर हर तरह से तैयार रहे, ताकि किसी भी बीमारी से बचा जा सके। ऐसे में कई व्यायाम हैं जिन्हें हम घर पर ही करके पूरी तरह फिट रह सकते हैं, और बीमारियों का शिकार होने से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन व्यायाम के बारे में जिन्हें आप 2021 में अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।

 
You can do these exercises at home in 2021 year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

योगा
साल 2021 में अगर आपको पूरी तरह स्वस्थ रहना है, तो आप घर पर ही योगा कर सकते हैं। इसे करने से आप स्वस्थ, अधिक सृजनशीन, प्रसन्न और शांत रह सकते हैं। योगा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में आती है और नाकारात्मक बाहर निकलती है। योगा करने से कई बीमारियों से कोसों दूर रहने में भी मदद मिलती है, साथ ही इससे शारीरिक दिक्कतों से भी दूर रहा जा सकता है। इसके लिए आप नौका आसन, चक्रासन, चेयर पोज, इंजन दौड़ आदि कर सकते हैं।

You can do these exercises at home in 2021 year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जुंबा 
जुंबा एक ऐसा व्यायाम है, जिससे आप खुद को तंदुरुस्त और ताजा रख सकते हैं। ये एक तरह की मस्ती भरी डांस एक्सरसाइज होती है, जिससे वजन घटाने में, दिल की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी आदि में काफी आराम पाया जा सकता है। साउथ अफ्रीकी धुन पर होने वाली ये एरोबिक्स डांस फॉर्म आपकी काफी मदद कर सकती है। इसे करने से एक घंटे में 400 से लेकर 600 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। ये आपके ब्लड प्रेशर को भी सही करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can do these exercises at home in 2021 year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

स्थिर बाइक व्यायाम
आप स्थिर बाइक व्यायाम भी कर सकते हैं। इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, दिल और फेफड़ों को आराम मिलता है और साथ ही कैलोरी बर्न भी होती है। ये आपके जोड़ों पर तनाव कम डालती है और ये एक उत्कृष्ट एरोबिक कसरत प्रदान करती है। अगर आप स्थिर बाइक व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार हो सकता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है और आपका मस्तिष्क तेज काम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
You can do these exercises at home in 2021 year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बॉडी वेट वर्कआउट
अगर आप जिम नहीं जा पा रहे तो आप घर पर ही बॉडी वेट वर्कआउट कर सकते हैं। आप पुशअप्स, पुलअप्स और स्कवाट्स कर सकते हैं। इससे आपका शरीर फिट और तंदुरुस्त तो होता ही है, साथ ही आपके शरीर का आलस भी दूर भागता है। ये व्यायाम करने से आप बीमारियों से भी कोसों दूर रहते हैं और आपकी मशल्स भी अच्छे से काम करती है, आपको नींद अच्छी आती है, आप थकान महसूस नहीं करते हैं और आपको भूख भी अच्छी लगती है। इसलिए इसे आप कर सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed