फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Mon, 13 Apr 2020 07:09 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
yoga tips in hindi yogasan timing asanas benefits for all
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

स्वस्थ और रोगमुक्त शरीर भला कौन नहीं चाहता! भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच खुद के लिए समय निकालना भी बहुत जरूरी होता है। हम अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय योग, ध्यान, व्यायाम आदि के लिए निकाल लें तो हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा। योग के जरिए हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। योग और ध्यान की मदद से हम अपने श्वास क्रिया पर नियंत्रण और मानसिक संतुलन बनाए रखते हैं। योग के बहुत से फायदे हैं, लेकिन इसे करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

yoga tips in hindi yogasan timing asanas benefits for all
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में चोट हो और योगासन की कोई मुद्रा करते समय तकलीफ हो रही हो तो आपको योग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बहुत सारा योगासन खाली पेट करना श्रेयस्कर होता है। कुछ लोग खाकर योग करने की सोचते हैं, जो कि गलत है। खाकर योग करने से आपको उल्टी भी आ सकता है और जी मिचलाने या सांस में परेशानी जैसी समस्या भी हो सकती है। 

yoga tips in hindi yogasan timing asanas benefits for all
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

योग करते समय आपको ठंडा पानी नहीं पीने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। कारण कि योग करते समय हमारा शरीर पसीना छोड़ता है और गर्म रहता है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है। जुकाम और कफ जैसी परेशानी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga tips in hindi yogasan timing asanas benefits for all
yoga - फोटो : social media
जो लोग योग करना शुरू ही कर रहे हों या फिर जिन्हें योग की कम जानकारी हो, उन्हें अपने मन से ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। योग किसी भी समय नहीं किया जा सकता। सुबह-सुबह योग करना ज्यादा श्रेयस्कर होता है। 
विज्ञापन
yoga tips in hindi yogasan timing asanas benefits for all
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप बीमार हैं या आपको हृदय रोग जैसी कोई गंभीर समस्या है, तो बिना योग प्रशिक्षक की सलाह के कोई योगासन नहीं करना चाहिए। हृदय रोग से ग्रसित लोगों के लिए योगासन और ध्यान की कुछ मुद्राएं होती है, लेकिन उन्हें किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही शुरू करना चाहिए, ना कि अपने मन से। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed