फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: मन को शांत रखने में इन योगासनों के हैं गजब के फायदे, तनाव भी होगा कम

Sat, 02 Oct 2021 12:07 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 02 Oct 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
yoga for mental relaxation, how yoga help for peace of mind
मन को शांति देने वाले योगासन - फोटो : iStock

तेजी से दौड़ती भागती इस दुनिया में काम के तनाव और सामाजिक-पारिवारिक समस्याओं के कारण लोगों में तनाव की समस्या होना सामान्य है। आज की दुनिया में, जहां लोग तनाव, चिंता और अवसाद से ग्रस्त होते जा रहे हैं ऐसे में अपने दिमाग को शांत करने के तरीकों के बारे में जानना कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। तनाव की स्थिति आपके रिश्तों, कामकाज और जीवन की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। 



एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से योगाभ्यास करके आपको तनाव, चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद मिल सकती है। योग समग्र रूप से मन को शांत करने के लिए बहुत उपयोगी हैं। कई प्रकार के योगासनों का नियमित अभ्यास करने से मन को शांत और एकाग्र बनाने में मदद मिल सकती है। आइए ऐसे ही कुछ फायदेमंद योग के बारे में जानते हैं। 

yoga for mental relaxation, how yoga help for peace of mind
कोबरा पोज के फायदे - फोटो : iStock

कोबरा पोज योग के लाभ
मन को शांत रखने के साथ कई प्रकार की समस्याओं को कम करने में कोबरा पोज योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। यह आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के साथ और मूड को ठीक रखने और पीठ को मजबूती देने में भी सहायक है। कोबरा मुद्रा के लिए जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अपने निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए श्वास लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं। इस योग को रोजाना 5-10 मिनट तक करें। 

yoga for mental relaxation, how yoga help for peace of mind
ब्रिज पोज योगासन - फोटो : Pixabay

ब्रिज पोज योग के लाभ
विशेषज्ञों के मुताबिक यह योग यह न केवल थकान और चिंता से निपटने में मदद करता है साथ ही इसका अभ्यास सिरदर्द, पीठ दर्द, अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for mental relaxation, how yoga help for peace of mind
चाइल्ड पोज के फायदे - फोटो : social media

मन को शांत रखने के लिए करें चाइल्ड पोज का अभ्यास
चाइल्ड पोज मुद्रा मन को शांत करने, किसी भी तरह के तनाव को कम करने में बहुत फायदेमंद है। इसे आपके लसीका और तंत्रिका तंत्र के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस योगाभ्यास को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। रोजाना इस अभ्यास को करें।



--------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed