फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगा डे स्पेशलः उंगलियों की टिप्स पर अब आपकी सेहत

Wed, 21 Jun 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Wed, 21 Jun 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
yoga day special-your health at your finger tips
yoga

‘योग तो हम भी करना चाहते हैं मगर क्या करें, सुबह सुबह आंख नहीं खुलती। यार ये शरीर को तोड़ना मोड़ना मेरे बस की बात नहीं।’ ऐसा कहते खासतौर पर आज के यंगस्टर्स आसानी से मिल जाते हैं।’ लेकिन युवा योग गुरू मंगेश त्रिवेदी जी हंसते हुए कहते हैं। ‘भाई घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं।



आपको पता नहीं है, आपकी उंगलियां में सेहत का पिटारा हैं। युवाओं के लिये हम इसी पिटारे को आज खोलने जा रहे हैं।’ योग गुरू ने एक-एककर पिटारें से निकालीं ये सारी टिप्स।

भटकते हुए मन पर लगाम लगाती है, ये खास मुद्रा

yoga day special-your health at your finger tips
YOGA - फोटो : योग

दफ्तर का कामकाज हो या कोई और जरूरी काम, करते करते मन कभी न कभी तो भटक ही जाता है। इस भटके मन को काबू में लाने के लिए अपनायें वायु मुद्रा। अंगूठा और अंगूठे की बगल वाली उंगली की टिप्स को 10 मिनट के लिये जोड़िये। देखियेगा भागा हुआ मन वापस लौट आएगा।

चेहरे की चमक को बढ़ाती है, ये आसान मुद्रा

yoga day special-your health at your finger tips
jal mudra - फोटो : जल मुद्रा
मुहांसे से छुटकारा पाने और चमकती त्वचा पाने के लिये जल मुद्रा बेहद कारगर है। इसके लिये बस हाथ की सबसे छोटी उंगली और अंगूठे के टिप को दस से 15- 20 मिनट जोड़िये। एक महीने के भीतर आपको फर्क दिखने लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुस्ती दूर कर चुस्त बनाती है, ये मुद्रा ​

yoga day special-your health at your finger tips
prathvi mudra - फोटो : पृथ्वी मुद्रा
थकान से परेशान हैं तो, हाथ की सबसे बड़ी उंगली और अंगूठे के टिप को जोड़िये और फिर देखिये कमाल। इस मुद्रा को कहते हैं पृथ्वी मुद्रा। 
 
विज्ञापन

इस मुद्रा से गुस्सा छोड़ हो जाएंगे कूल

yoga day special-your health at your finger tips
YOGA - फोटो : योग
दिनभर काम काज। भागदौड़। छोटी छोटी बातों में भी अक्सर गुस्सा आ जाना आम बात है। लेकिन गुस्सा सफलता की सीढ़ी का सबसे बड़ा  रोड़ा है तो फिर बढ़ायें धैर्य। करना यह है कि छोटी उंगली के बगल वाली उंगली और अंगूठे की टिप को जोड़ें हो जाएं कूल।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed