फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: लाइफस्टाइल-आहार की गड़बड़ी ने बढ़ाई कई दिक्कतें, अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं ये बदलाव

Thu, 28 Dec 2023 07:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
year ender 2023 What are the effects of unhealthy lifestyle know good habits to follow
स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : iStock

स्वस्थ और आनंददायक जीवन जीना चाहते हैं तो इसका मूल मंत्र है- स्वस्थ आहार और अच्छी दिनचर्या। हालांकि इस दौड़ती भागती दुनिया में इन दोनों को मैनेज करके चलना हम में से ज्यादातर लोगों के लिए किसी कठिन टास्क से कम नहीं है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम सभी सिर्फ लाइफस्टाइल-आहार को ठीक रखने पर ही ध्यान दे लें तो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकते हैं। मौजूदा समय की सबसे गंभीर बीमारियां- डायबिटीज हो या हृदय रोगों की समस्या, सभी के लिए इन्हीं दो में गड़बड़ी को मुख्य कारक माना जा रहा है।

year ender 2023 What are the effects of unhealthy lifestyle know good habits to follow
साल 2023 में हार्ट की समस्याएं - फोटो : Pixabay

साल 2023 की गलतियों से लें सीख

हम साल 2023 के समापन की ओर हैं और कुछ ही दिनों में नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। साल 2023 पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि कई तरह की बीमारियों ने लोगों को खूब परेशान किया। हृदय रोग और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से लाइफस्टाइल-आहार में सुधार को लेकर समय-समय पर सलाह देते रहे।

आइए जानते हैं कि नए साल में सेहत को ठीक रखने और बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर किन आदतों को अपनाने की सलाह देते हैं? सभी लोगों के लिए इनका पालन करते रहना आवश्यक है, ताकि साल 2024 हमारे लिए सेहतमंद रहे।

year ender 2023 What are the effects of unhealthy lifestyle know good habits to follow
रोज करें योग-व्यायाम - फोटो : istock

शारीरिक सक्रियता न होने पाए कम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप शारीरिक रूप से सक्रियता का ध्यान रखें। शरीर को गतिशील रखने से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। नियमित व्यायाम आपकी जीवनशैली को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। मधुमेह, हृदय की समस्याओं और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में भी इससे मदद मिलती है।

डॉक्टरों का सुझाव है कि सप्ताह में 5-6 दिन रोजाना 30 मिनट का व्यायाम आपके शरीर के लिए जरूरी है। 30 मिनट तक तेज चलना या सिर्फ स्ट्रेचिंग जैसे कुछ सरल अभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से वजन कंट्रोल रहता है, जो हृदय रोग, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक के जोखिम को कम करने में सहायक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को शारीरिक सक्रियता पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2023 What are the effects of unhealthy lifestyle know good habits to follow
आहार की पौष्टिकता का रखें ध्यान - फोटो : istock

स्वस्थ भोजन बहुत आवश्य

शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहने का एक सरल नियम है कि आप अपने आहार को ठीक रखें। स्वस्थ भोजन की आदत आपको सेहतमंद और रोग मुक्त रखने में मदद करेगी। आपके नियमित आहार में विभिन्न प्रकार के फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, दालें, मांस, पोल्ट्री भोजन को शामिल करें। आहार में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, खनिज अधिक और कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होनी चाहिए। साथ ही खाना चबाकर खाएं हैं, यह भी अहम हिस्सा है। आपको अपने भोजन को सुपाच्य बनाने के लिए 20-30 बार चबाना चाहिए।

कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाव के लिए ये उपाय विशेष मददगार माने जाते हैं।

विज्ञापन
year ender 2023 What are the effects of unhealthy lifestyle know good habits to follow
अच्छी नींद सभी के लिए आवश्यक - फोटो : istock

गहरी नींद जरूरी

अच्छी नींद, आपके बेहतर स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो शरीर और दिमाग को स्थिर रखने में मदद करता है। यह शरीर के सामान्य कामकाज को बेहतर बनाने और तंत्रिका तंत्र को ठीक करने में भी सहायक है। नींद की कमी से थकान, एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण हो सकते हैं, जो सीधे आपकी जीवनशैली को प्रभावित करते हैं। नींद की  कमी मस्तिष्क पर नियंत्रण खो सकती है।

भविष्य में होने वाले दुष्परिणामों से बचने के लिए आपको रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि आपको नींद आने में परेशानी हो रही है तो किताब पढ़ें, शांत संगीत सुनें, ध्यान लगाने का प्रयास करें या चिकित्सकीय सहायता लें। अच्छी नींद आपको कई बीमारियों के जोखिमों से बचाने में भी मददगार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed