फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 News: JN.1 बढ़ा रहा है मौत का खतरा? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, AIIMS ने जारी किए दिशा-निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 01:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 28 Dec 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
media Repost says JN.1 is Behind China's Increasing Death Rates AIIMS Releases Guidelines For Covid-19
कोरोना के कारण बढ़ती समस्याएं - फोटो : pixabay

पिछले कुछ महीनों से वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे कोरोना के मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। भारत में भी नए वैरिएंट JN.1 के कारण जोखिम बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। गोवा, कर्नाटक और केरल में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में भी इस नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि की गई है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना को लेकर फिर से गंभीरता बरतने की आवश्यकता है, लापरवाही के कारण हालात बिगड़ सकते हैं। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सभी लोगों को लगातार पालन करते रहने की सलाह दी गई है।

नए वैरिएंट JN.1 को लेकर अब तक हुए अध्ययनों में पाया गया है कि इसके कारण भी ज्यादातर लोगों में हल्के-मध्यम स्तर के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। हालांकि चीन की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वहां संक्रमितों में मौत के बढ़े मामलों के लिए JN.1 एक प्रमुख कारक हो सकता है। तो क्या कोरोना के इस नए सब-वैरिएंट के कारण मौत का खतरा भी बढ़ रहा है? आइए इस बारे में समझते हैं।

media Repost says JN.1 is Behind China's Increasing Death Rates AIIMS Releases Guidelines For Covid-19
कोरोना की गंभीरता - फोटो : iStock

चीन के शवदाह गृहों में बढ़ी भीड़

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, चीन में कथित तौर पर JN.1 के कारण मृत्यु दर में वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के शवदाह गृह कोविड-19 से मौतों में वृद्धि के कारण चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि मौत के मामले कोरोना से संबंधित है। हालांकि ज्यादातर मृतकों में कोरोना की पुष्टि की भी खबर है। 

रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है, बुजुर्गों के अलावा, युवा लोग और बच्चे भी मर रहे हैं। अंतिम संस्कार गृहों में अचानक लाशों की वृद्धि डराने वाली है। चीन में निमोनिया के मामले भी पिछले महीनों में समस्या बढ़ा चके हैं, ऐसे में ज्यादा स्पष्ट नहीं है कि ये मौतें कोविड-19 के कारण हैं या निमोनिया के। 

media Repost says JN.1 is Behind China's Increasing Death Rates AIIMS Releases Guidelines For Covid-19
कोरोना का जोखिम - फोटो : iStock

पिछले 24 घंटे में भारत में पांच लोगों की मौत

भारत में कोरोना की स्थिति की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 529 नए मामले की पुष्टि के साथ और पांच मौतें दर्ज की गईं। नया कोविड सब-वैरिएंट JN.1 नौ राज्यों में फैल गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को महाराष्ट्र में दो मौतों की पुष्टि की गई, जो तीन महीनों में राज्य में पहली कोरोना से मौत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, संक्रमण के मामले जरूर बढ़े हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के मामले कम हैं। ज्यादातर लोगों में लक्षण हल्के हैं। गंभीर संक्रमण या मौत का खतरा उन लोगों में ही अधिक हो सकता है जो पहले से ही कोमोरबिडिटी के शिकार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
media Repost says JN.1 is Behind China's Increasing Death Rates AIIMS Releases Guidelines For Covid-19
कोरोना को लेकर नए गाइडलाइंस - फोटो : PTI

एम्स ने जारी किए गाइडलाइंस

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) दिल्ली ने बुधवार को कोरोना के साथ संदिग्ध या पुष्टि किए गए लोगों के लिए निर्देश जारी किए हैं। एम्स दिल्ली के निदेशक ने बुधवार को कोविड -19 के लिए आकस्मिक उपायों पर चर्चा करने के लिए अस्पताल के विभाग प्रमुखों के साथ एक बैठक भी बुलाई।

कोरोना के परीक्षण को लेकर जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षण उन्हीं लोगों का किया जाना चाहिए जिनमें SARI (सीवियर एक्यूट रेस्पोरेटरी इंफेक्शन) जैसे श्वसन संक्रमण, लगातार तेज बुखार, पिछले 10 दिनों से खांसी की समस्या हो। इसके अलावा सभी लोगों को बचाव के उपायों का पालन करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
media Repost says JN.1 is Behind China's Increasing Death Rates AIIMS Releases Guidelines For Covid-19

कर्नाटक सरकार ने भी जारी किए निर्देश

कर्नाटक देश के उन राज्यों में से है जहां संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, यहां बढ़ते संक्रमण के जोखिमों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने घोषणा की है कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों को एक सप्ताह के लिए होम आइसोलेशन बहुत जरूरी है। राज्य में अब तक 36 लोगों को कोविड-19 के JN.1 वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले भी बढ़ते जा रहे हैं, संक्रमण के जोखिमों से बचाव करते रहना सभी के लिए आवश्यक है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed