फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: पूरे साल ट्रेंडिंग रहे ये घरेलू उपचार, लाखों लोगों को मिला लाभ, क्या आपने किया इनका उपयोग?

Mon, 19 Dec 2022 07:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 Most Searched Home Remedies Of The Year Trending Gharelu Upay 2022 In Hindi
होम रेमेडिज 2022 - फोटो : amarujala

साल 2022 में अब आखिरी के कुछ दिन शेष रह गए हैं। सेहत के नजरिए से यह साल कई प्रकार से उतार चढ़ाव वाला रहा। इस बार जहां कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम दिखी, वहीं हृदय रोग के मामलों ने लोगों को बहुत परेशान किया। इस पूरे साल बीमारियों से निजात पाने के लिए लोगों ने कई प्रकार के घरेलू उपायों का भी प्रयोग किया। सामान्य दर्द, पेट दर्द, एलर्जी और सामान्य सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं में घरेलू उपायों से विशेष लाभ भी पाया गया।



आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों और घरेलू उपायों का जिक्र मिलता है जो सामान्य समस्याओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन से घरेलू नुस्खे ट्रेंडिंग रहे जिससे लोगों को काफी लाभ मिला। आप भी कई प्रकार की सामान्य स्वास्थ्य विकारों में इन घरेलू उपायों से लाभ पा सकते हैं।

Year Ender 2022 Most Searched Home Remedies Of The Year Trending Gharelu Upay 2022 In Hindi
पेट दर्द की समस्या में क्या करें? - फोटो : iStock

पेट दर्द और कब्ज की समस्या

पेट दर्द की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, यदि यह किसी गंभीर बीमारी के कारण नहीं है तो कई प्रकार के सामान्य घरेलू उपायों के माध्मय से पेट के दर्द और कब्ज की दिक्कत से आसानी से आराम पाया जा सकता है। डॉक्टर कहते हैं हर दिन कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं, ढेर सारे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। पेट को ठीक रखने और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करने के लिए सुबह जीरा का पानी पीने, अजवाइन के सेवन को लोगों ने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया।

Year Ender 2022 Most Searched Home Remedies Of The Year Trending Gharelu Upay 2022 In Hindi
सर्दी जुकाम में क्या करें? - फोटो : Istock

सर्दी-जुकाम के घरेलू उपाय

मौसम बदलने के कारण होने वाली एलर्जी की स्थिति में सर्दी-जुकाम की समस्या होना काफी सामान्य है। इसे भी आसानी से कुछ घरेलू उपायों को प्रयोग में लाकर ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद में इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए अदरक के सेवन को सबसे लाभकारी पाया है। हल्दी वाला दूध और गर्म पानी पीना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ सर्दी-जुकाम से राहत देने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 Most Searched Home Remedies Of The Year Trending Gharelu Upay 2022 In Hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन कम करने के लिए नुस्खे

बढ़ते वजन की समस्या लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल करने पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। कुछ घरेलू उपाय भी वजन कम करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इसके लिए अदरक-नींबू की चाय पीएं, दालचीनी का सेवन करें, गर्म पानी में अदरक, हल्दी, शहद मिलाकर सेवन करने के तरीके काफी ट्रेंडिंग रहे। 

विज्ञापन
Year Ender 2022 Most Searched Home Remedies Of The Year Trending Gharelu Upay 2022 In Hindi
दांत दर्द होने पर क्या करें? - फोटो : istock

दांत दर्द के लिए उपाय

दांतों का दर्द काफी असहज कर देने वाली समस्याओं का कारण माना जाता है। इसमें कुछ प्रकार के घरेलू उपाय काफी प्रभावी हो सकते हैं। दांत के दर्द की समस्या में प्रभावित हिस्से पर लौंग के तेल को रुई में डुबोकर रखने से लाभ मिलता है। लहसुन का पेस्ट लगाने या फिर अमरूद के पत्तों को उबालकर उससे कुल्ला करने से भी इस समस्या में राहत पाया जा सकता है। इस साल इन उपायों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed