फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डायबिटीज में भी कार्ब्स का सेवन जरूरी, हेल्दी कार्ब्स के लिए इन चीजों को बनाएं आहार का हिस्सा

Mon, 19 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Healthy Carbs for People With Type 2 Diabetes, know what to eat to keep body healthy
शरीर के लिए स्वस्थ आहार का सेवन सुनिश्चित करें - फोटो : istock

डायबिटीज में कार्ब्स का सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को काम करते रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसका प्रमुख स्रोत कार्बोहाइड्रेट्स वाले आहार होते हैं। डायबिटीज रोगियों को भी ऊर्जा के लिए इसकी जरूरत होती है, इसलिए कार्ब्स को पूरी तरह से छोड़ देना सही नहीं है। डायबिटीज रोगियों को आहार में हेल्दी कार्ब्स वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। हेल्दी कार्ब्स वाली चीजें न सिर्फ शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्रदान करती हैं साथ ही इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का भी खतरा नहीं होता है। 



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आप डायबिटिक हैं, पर कार्बोहाइड्रेट आपके दुश्मन नहीं हैं। जब भी 'कार्बोहाइड्रेट' के बारे में बात की जाती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सिर्फ चीनी, चावल और आलू ही आता है, पर और भी कई विकल्प हैं जिन्हें हेल्दी कार्ब्स की श्रेणी में रखा जाता है, ये संपूर्ण शरीर के लिए न सिर्फ जरूरी होते हैं साथ ही इससे शरीर को कई प्रकार के लाभ भी हो सकते हैं।

आइए ऐसे ही  हेल्दी कार्ब्स के बारे में जानते हैं जिनका सेवन डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं।

Healthy Carbs for People With Type 2 Diabetes, know what to eat to keep body healthy
हेल्दी कार्ब्स वाली चीजों को बनाएं आहार का हिस्सा - फोटो : istock

नियमित रूप से जरूरी है कार्बोहाइड्रेट

आहार विशेषज्ञ प्रतिमा सिंह बताती हैं, "कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट एक जैसे नहीं होते हैं। मधुमेह वाले लोगों को आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में आहार में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को शामिल किया जा सकता है।

कुछ तरह के आहार में न सिर्फ हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है साथ ही ये फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। आहार में इन चीजों को शामिल करके विशेष लाभ पाया जा सकता है।

Healthy Carbs for People With Type 2 Diabetes, know what to eat to keep body healthy
डेयरी उत्पादों के लाभ - फोटो : iStock

डेयरी उत्पादों से मिलता है लाभ

दूध और अन्य डेयरी उत्पादों में लैक्टोज जैसे तत्व होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में शरीर को आवश्यक उर्जा प्रदान करते हैं और इससे ब्लड शुगर बढ़ने का भी खतरा नहीं होता है। डेयरी उत्पाद प्रोटीन और कैल्शियम भी प्रदान करते हैं। हार्वर्ड टी.एच. के अनुसार इन उत्पादों में पाया जाने वाला प्रोटीन शक्ति प्रदान करता है और मांसपेशियों-मेटाबॉलिज्म स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। डायबिटीज में भी डेयरी उत्पादों का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Carbs for People With Type 2 Diabetes, know what to eat to keep body healthy
बीन्स से शरीर को होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

बीन्स से कई प्रकार के लाभ

बीन्स और राजमा भी हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का स्रोत हैं जिसका डायबिटीज में सेवन किया जा सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में मार्च 2016 में प्रकाशित एक मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों ने अपने आहार में दालों (जिसमें बीन्स शामिल हैं) को शामिल किया, उन लोगों में वजन बढ़ने की समस्या का जोखिम कम पाया गया। इन चीजों से ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ता है।

विज्ञापन
Healthy Carbs for People With Type 2 Diabetes, know what to eat to keep body healthy
मौसमी फलों के लाभ - फोटो : iStock

मौसमी फलों के लाभ

डायबिटीज रोगियों को आहार में मौसमी फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, इनमें शरीर के लिए आवश्यक अन्य पोषक तत्वों के साथ हेल्दी कार्बोहाइड्रेट भी होता है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। स्वाभाविक रूप से फलों में विटामिन और रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed