फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार आती है जम्हाई तो है खतरे की घंटी, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं?

Tue, 26 Dec 2017 10:17 AM IST
कमल कश्यप
कमल कश्यप Updated Tue, 26 Dec 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Yawning is symptom of many disease like Sleep Apnea
Yawning

शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाने पर जम्हाई आनी शुरू हो जाती है। जम्हाई लगातार आए, तो सावधान हो जाएं।



अक्सर लोगों को घर, ऑफिस या राह चलते जम्हाई लेते देखा जाता है। अमूमन इसे हम यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि नींद पूरी नहीं हुई होगी, शायद थकान हावी है। अगर जम्हाई लेने की समस्या लगातार बनी रहती है, तो थोड़ा सचेत हो जाइए, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत है। 


(तस्वीर: प्रतीकात्मक)
Yawning is symptom of many disease like Sleep Apnea
Yawning

शरीर में ऑक्सीजन की कमी 
विशेषज्ञों की मानें, तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलना जम्हाई आने का सबसे बड़ा कारण होता है। जम्हाई लेकर शरीर ऑक्सीजन की कमी को दूर करता है। शरीर में लगातार ऑक्सीजन की कमी होने से दिल, दिमाग, लिवर, किडनी भी प्रभावित होती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी से फिटनेस पर भी असर पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। दिल की धड़कन असामान्य होने की शिकायत हो सकती है। ऐसी समस्याएं आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हैं।

Yawning is symptom of many disease like Sleep Apnea
yawning
न करें नजरअंदाज  

स्लीप एप्निया डिसऑर्डर होने पर बार-बार जम्हाई आने लगती है। बहुत ज्यादा जम्हाई आने का संबंध दिल संबंधी बीमारियों से हो सकता है। यदि शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाए, तो दिल को रक्त साफ करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ता है। 

पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं या थकान हावी है, तो भी इस तरह की समस्या हो सकती है। पानी पीना, इससे छुटकारा पाने का आसान व प्रभावी तरीका है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और आप ताजगी महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yawning is symptom of many disease like Sleep Apnea
Yawning

ऐसे बढ़ती है समस्या

काम की अधिकता या खाली बैठे बोरियत होने पर भी जम्हाई आने की समस्या बढ़ जाती है। जब भी बोर हों या काम ज्यादा हो, तो कुछ समय के लिए इधर-उधर टहलें। टहलते समय हमेशा गहरी सांस लें। सांस को कुछ देर रोक कर रखें और फिर छोड़ें। ऐसा करने से शरीर को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। अपने आपको ऐसे काम में लगाएं, जिसमें आपकी रुचि हो।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया का एक शोध कहता है कि जम्हाई आने का एक प्रमुख कारण दिमाग के क्रियाकलापों का बिगड़ना भी होता है। यदि दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, तो दिमाग में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी। ऐसे में दिमाग, शरीर को सही संकेत नहीं पहुंचा पाएगा। यह फेफड़ों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। 

विज्ञापन
Yawning is symptom of many disease like Sleep Apnea
Yawning
इन वजहों से भी आती है जम्हाई

जब आप जम्हाई लेते हैं, तो इससे दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है और फेफड़े सही मात्रा में हवा लेने और छोड़ने का काम करते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि तनाव बढ़ने पर मस्तिष्क का तापमान बढ़ता है, ऐसे में जम्हाई आती है। इस प्रक्रिया के दौरान हमें ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती है, जिससे दिमाग ठंडा होता है। 

शरीर में किसी तरह की एलर्जी भी जम्हाई आने का एक कारण है। किसी बीमारी से ग्रस्त होने के कारण भी बार-बार जम्हाई आने की समस्या हो सकती है। कई बार कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से भी अधिक जम्हाई आती है। बार-बार जम्हाई आना हाइपोथायरॉएडिज्म की निशानी हो सकती है। इस बीमारी के होने पर शरीर में थायरॉएड हार्मोन कम बनने लगता है और बार-बार जम्हाई आती रहती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed