फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Tea Day: डायबिटीज से लेकर पार्किंसंस-कैंसर जैसी बीमारियों से बचा सकती है चाय, बस एक बदलाव की जरूरत

Sun, 21 May 2023 05:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 21 May 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
world tea day 2023, antioxidant rich Tea may help in Type 2 Diabetes and Parkinson, Cancer Diseases
विश्व चाय दिवस 2023 - फोटो : Pixabay

आज वर्ल्ड टी डे है, चाय से होने वाले फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन।



चाय हम सभी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा जैसे है, यह न सिर्फ काम के थकान को कम करती है साथ ही आपको एनर्जेटिक महसूस कराने में भी मददगार हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि चाय हमें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचान में भी लाभकारी हो सकती है? कुछ अध्ययनों में यहां तक कहा गया है कि नियमित रूप से चाय का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज से लेकर पार्किंसंस-कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

हम जो चाय पीते हैं वो पत्तियों के फर्मेंटेशन से तैयार की जाती है, इसकी जगह छोटा सा बदलाव करके अगर हम एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त चाय का सेवन शुरू कर दें तो इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि एंटीऑक्सीडेंट युक्त चाय का सेवन करने से कई क्रोनिक बीमारियों के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है।

world tea day 2023, antioxidant rich Tea may help in Type 2 Diabetes and Parkinson, Cancer Diseases
चाय की पत्तियों को तैयार करने की विधि - फोटो : istock

पत्तियों का फर्मेंटेशन

चाय की पत्तियों को तैयार करते समय उससे तेल को बाहर निकालने के लिए पत्तियों को सुखाया और क्रश किया जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि इससे किस प्रकार की चाय बनाना चाहते हैं। इस प्रक्रिया को फर्मेंटेशन कहा जाता है, यह एक रासायनिक प्रक्रिया है जो पत्तियों को अलग स्वाद और भूरा रंग प्रदान करती है।

पत्तियां जितने लंबे समय तक खुले में रहेंगी, उनमें उतनी ही अधिक कैफीन होगी। वहीं, ग्रीन-टी के लिए फर्मेंटेशन की प्रक्रिया नहीं की जाती है, यही कारण है कि इसमें कैफीन नहीं होता है और चाय के प्राकृतिक गुण भी सलामत रहते हैं। ग्रीन-टी, ओलोंग टी में एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता के कारण ही इन्हें सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

world tea day 2023, antioxidant rich Tea may help in Type 2 Diabetes and Parkinson, Cancer Diseases
ग्रीन टी पीने के लाभ - फोटो : Pixabay

ग्रीन-टी से होने वाले लाभ

ग्रीन-टी के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ के बारे में अध्ययनों में विस्तृत जिक्र मिलता है। इसमें हेल्दी बायोएक्टिव यौगिक शामिल होते हैं जो शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। मस्तिष्क के कार्य में सुधार करने के साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कुछ कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

यह फैट बर्निंग को बढ़ाता है जिससे मोटापे का जोखिम कम हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, पार्किंसंस रोग के जोखिमों को कम करने में भी इसके लाभ पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world tea day 2023, antioxidant rich Tea may help in Type 2 Diabetes and Parkinson, Cancer Diseases
ओलोंग टी और इससे होने वाले फायदे - फोटो : istock

ओलोंग टी के फायदे

ग्रीन-टी  की ही तरह ओलोंग टी को भी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी बताई गई है, यह फैट बर्निंग को उत्तेजित करती है जिससे अधिक वजन की समस्या वालों को लाभ मिल सकता है। वजन कंट्रोल रहने से टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोगों सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है।

शोध में पाया गया है कि ओलोंग टी कैलोरी बर्न को 3.4 फीसदी तक बढ़ा देती है। ओलोंग टी में एल-थीनाइन नामक एक एमिनो एसिड भी होता है, जिसे अध्ययनों में मस्तिष्क की गतिविधि में सुधार करने, नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने और  तनाव-चिंता जैसे संज्ञानात्मक जोखिमों को कम करने में प्रभावी पाया गया है।

 

विज्ञापन
world tea day 2023, antioxidant rich Tea may help in Type 2 Diabetes and Parkinson, Cancer Diseases
एंटीऑक्सीडेंट वाली चाय ज्यादा लाभकारी - फोटो : istock

एंटीऑक्सीडेंट युक्त चाय का करें सेवन

एंटीऑक्सीडेंट वाली चाय को मधुमेह की जटिलताओं से बचाने में मददगार पाया गया है, यह इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और शरीर में सूजन को घटाने में मदद करती है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि नियमित रूप से एंटीऑक्सीडेंट युक्त चाय, रक्त शर्करा प्रबंधन और टाइप-2 मधुमेह के विकास के जोखिम को कम करने में विशेष लाभप्रद हो सकती है। 




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed