फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Stroke Day: साल 2050 तक 50% बढ़ सकते हैं स्ट्रोक से मौत के मामले, अभी हर साल 50 लाख लोगों की जाती है जान

Sun, 29 Oct 2023 09:39 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Oct 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
world stroke day 2023 stroke deaths per year and know its prevention tips in hindi
विश्व स्ट्रोक दिवस 2023 - फोटो : Pixabay

स्ट्रोक, वैश्विक स्तर से मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में हर साल 15 मिलियन लोगों को स्ट्रोक होता है इनमें से 5 मिलियन (50 लाख) की मृत्यु हो जाती है और अन्य स्थायी रूप से विकलांगता के शिकार हो जाते हैं। 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक को कुछ दशकों पहले तक असामान्य माना जाता था हालांकि समय के साथ इस आयु वर्ग वालों में भी जोखिम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लाइफस्टाइल-आहार को ठीक रखकर स्ट्रोक से बचाव के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।



स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्ट्रोक के शिकार लोगों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर साल 29 अक्तूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है।

एक हालिया रिपोर्ट में अध्ययनकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि जिस तरह से दुनियाभर में स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा है, ऐसे में आशंका है कि साल 2050 तक स्ट्रोक से मौत के मामलों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

world stroke day 2023 stroke deaths per year and know its prevention tips in hindi
स्ट्रोक के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Pixabay

स्ट्रोक से मौत का जोखिम

लैंसेट न्यूरोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दशकों में वैश्विक स्तर पर स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि आने की आशंका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि युवा लोगों और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में इसका जोखिम और भी अधिक देखा जा रहा है। 

आज के समय में स्ट्रोक दुनियाभर में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है इतना ही नहीं स्ट्रोक के कारण हर साल लाखों लोगों में विकलांगता, डिमेंशिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी अधिक होता है, जिससे क्वालिटी ऑफ लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

world stroke day 2023 stroke deaths per year and know its prevention tips in hindi
ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम कारक - फोटो : Pixabay/Pearvideo.com

युवा आबादी में बढ़ रहा है स्ट्रोक का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अभी तक 55 साल की आयु वालों में इसका खतरा अधिक देखा जा रहा था, पर जिस तरह से लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित समस्याएं बढ़ी हैं, 30-40 की उम्र वाले भी इस जानलेवा समस्या की चपेट में आ रहे हैं।

रोकथाम कार्यक्रमों की कमी, बढ़ता प्रदूषण, जीवनशैली की गड़बड़ी इस समस्या के प्रमुख कारक हैं। कम आयु में ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के चलते युवा आबादी स्ट्रोक की चपेट में आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
world stroke day 2023 stroke deaths per year and know its prevention tips in hindi
ब्रेन ट्यूमर - फोटो : iStock

क्या कहते हैं अध्ययनकर्ता?

न्यूजीलैंड में ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के सह-अध्यक्ष वालेरी एल. फ़िगिन कहते हैं, स्ट्रोक दुनिया की आबादी पर भारी असर डालता है, जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है और जो बच जाते हैं उनमें स्थाई विकलांगता का खतरा रहता है। ये स्थिति हर साल अरबों डॉलर का नुकसान कर रही है।

स्ट्रोक की रोकथाम के लिए अगर बेहतर प्रबंधन न किए गए तो हम आने वाले वर्षों में और भी गंभीर परिणाम देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
world stroke day 2023 stroke deaths per year and know its prevention tips in hindi
ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए आहार को रखें ठीक - फोटो : iStock

लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी

सेचुरेटेड और ट्रांस फैट के साथ कोलेस्ट्रॉल से भरपूर आहार खाने से स्ट्रोक और हृदय रोगों से मृ्त्यु का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा, आहार में बहुत अधिक नमक (सोडियम) के कारण भी रक्तचाप का स्तर बढ़ता जा रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जो लोग शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं, दिन का अधिकतर समय बैठे-बैठे बिता देते हैं, उन लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। स्ट्रोक से बचाव के लिए इन आदतो में सुधार करना बहुत आवश्यक है।



--------------
स्रोत और संदर्भ

Pragmatic solutions to reduce the global burden of stroke: a World Stroke Organization–Lancet Neurology Commission

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed