फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेट लॉस: क्या शहद के साथ नींबू-पानी पीने से वाकई वजन कम होता है? क्या है फैट बर्निंग ड्रिंक का सच

Tue, 01 Sep 2026 07:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

शहद-नींबू पानी को वजन घटाने वाली चमत्कारी ड्रिंक बताया जाता है, क्या वैज्ञानिक शोध में ऐसा दावा करते हैं? वजन घटाने के लिए पूरी डाइट, गतिविधि और जीवनशैली ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Does Lemon Water Really Burn Belly Fat loss kaise kam kare know in hindi
वेट लॉस के लिए नींबू-पानी - फोटो : Amarujala.com/AI

वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसे डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी समस्याओं तक के लिए जिम्मेदार माना जाता है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 25 से ज्यादा बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई)  होना आपकी सेहत के लिए अच्छे संकेत नहीं है। अगर आपका वजन भी बढ़ा हुआ है तो इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।



वेट लॉस के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। डाइटिंग से लेकर रनिंग-एक्सरसाइज तक, लोग कई सारे तरीके अपनाते हैं। इसी तरह सुबह नींबू-पानी और शहद का सेवन करना भी काफी लोकप्रिय उपाय रहा है। दावा किया जाता है कि यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करती है, मेटाबॉलिज्म तेज करती है, पेट की चर्बी पिघलाती है और कुछ ही दिनों में वजन कम करने लगती है।

क्या इन दावों में वास्तव में कोई सच्चाई है?

Does Lemon Water Really Burn Belly Fat loss kaise kam kare know in hindi
नींबू पानी के फायदे - फोटो : Freepik.com

नींबू-पानी और शहद के फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींबू-पानी और शहद के कई लाभ हो सकते हैं। नींबू में विटामिन सी और दूसरे पौधों से मिलने वाले यौगिक होते हैं, जबकि शहद में कुछ जैविक गुण पाए जाते हैं। लेकिन इन दोनों को पानी में मिलाकर पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट सीधे पिघलने लगता है, ऐसा साबित करने वाला मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

  • वजन घटाने के मामले में किसी एक ड्रिंक का नहीं, बल्कि लंबे समय तक कैलोरी इंटेक, भोजन की गुणवत्ता और शारीरिक गतिविधि महत्वपूर्ण मानी जाती है।
Does Lemon Water Really Burn Belly Fat loss kaise kam kare know in hindi
Lemon Water Side Effects - फोटो : AI

क्या होता है शरीर पर इसका असर?

नींबू पानी सीधे तौर पर वेट लॉस करने में मदद करती है, इसका मेडिकल रिपोर्ट्स में कोई प्रमाण नहीं मिलता है। ये आपके कैलोरी इंटेक को थोड़ा कंट्रोल जरूर कर सकती है, जिसे वेट लॉस के लिए जरूरी माना जाता है।
 

  • इस ड्रिंक में कैलोरी बहुत कम होती है, ऐसे में ये आपके दिन की कुल कैलोरी को कंट्रोल करने में मदद जरूर कर सकती है। 
  • नींबू पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर और खाने से पहले पेट भरा हुआ महसूस कराकर आपको ज्यादा खाने से बचा सकती है।



शहद डालने से बढ़ सकती है कैलोरी

शहद को अक्सर प्राकृतिक और हेल्दी स्वीटनर माना जाता है। हालांकि इसमें कैलोरी की भी मात्रा अधिक हो सकती है। इसलिए अगर वजन कम करना है तो रोज नींबू पानी में ज्यादा शहद डालना उल्टा कैलोरी बढ़ा सकता है। वजन घटाने के लिए नींबू पानी को बिना शहद या बहुत कम मात्रा में शहद लिया जाए तो ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Does Lemon Water Really Burn Belly Fat loss kaise kam kare know in hindi
वेट लॉस कैसे करें? - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर का वजन केवल किसी एक खाद्य पदार्थ या पेय से तय नहीं होता। लंबे समय में आप जितनी ऊर्जा भोजन और पेय से लेते हैं और जितनी कैलोरी बर्न करते हैं दोनों का संतुलन वजन को प्रभावित करता है।

वजन कंट्रोल रखने के लिए भोजन की मात्रा और गुणवत्ता के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि, अच्छी नींद और पूरे दिन के खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। पानी की पर्याप्त मात्रा भी महत्वपूर्ण है क्योंकि डिहाइड्रेशन शरीर के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed