फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Schizophrenia Day 2020: दिमाग से जुड़ी अजीब बीमारी है सिजोफ्रेनिया, बना सकती है 'कातिल'

Sun, 24 May 2020 03:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 24 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
World Schizophrenia Day 2020 theme all you need to know about this mental disease or lost mind illness
सिजोफ्रेनिया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी के इस लॉकडाउन पीरियड में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर लगातार शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कह रहे हैं। मानसिक तौर पर खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने आप को कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने की सलाह दी जा रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में अपने दोस्तों, परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए बात करते रहना भी इसका हल है। खैर, यहां आज हम बात कर रहे हैं मानसिक स्वास्थ्य से ही जुड़ी एक बीमारी सिजोफ्रेनिया के बारे में। हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ‘मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक’ मनाया जाता है और 24 मई को ‘वर्ल्ड सिजोफ्रेनिया डे’ मनाया जाता है। 

World Schizophrenia Day 2020 theme all you need to know about this mental disease or lost mind illness
सीजोफ्रेनिया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

क्या है सिजोफ्रेनिया

  • सिजोफ्रेनिया मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसका असर व्यक्ति के व्यवहार और भावनाओं पर पड़ता है। इस बीमारी में मरीज अपने मन के भाव चेहरे पर प्रकट नहीं कर पाता है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रति एक हजार लोगों में से तीन लोग इस बीमारी के शिकार होते हैं। देश में ऐसे रोगियों की संख्या 35 लाख से ज्यादा बताई जाती है। 
World Schizophrenia Day 2020 theme all you need to know about this mental disease or lost mind illness
सिजोफ्रेनिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • सिजोफ्रेनिया के लक्षण: 

डिलूजन (Delusion )

  • इसमें व्यक्ति को लगता है कि कोई उसे मारना चाहता है। उसके खिलाफ कोई साजिश चल रही है और सभी लोग मिले हुए हैं। 
  • उसे लगता है कि कोई उसके खाने में जहर न मिला दे या फिर पुलिस उसके पीछे पड़ी है। 
  • अक्सर उसे लगता है कि लोग उसके बारे में ही बात कर रहे हैं या उसे देखकर हंस रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Schizophrenia Day 2020 theme all you need to know about this mental disease or lost mind illness
सिजोफ्रेनिया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pexels

हल्यूसनेशन (Hallucinations)

  • कोई कुछ नहीं बोलता, तो भी मरीज को आवाजें सुनाई पड़ती है। वह कान लगाकर बातें सुनने की कोशिश करने लगता है। 
  • कई बार तो उसे वे चीजें भी दिखाई देने लगती है, जो वास्तव में होती ही नहीं। 

ये गतिविधियां उसके व्यवहार को प्रभावित करती हैं। 

विज्ञापन
World Schizophrenia Day 2020 theme all you need to know about this mental disease or lost mind illness
सिजोफ्रेनिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

दुनिया से मतलब नहीं

  • इस बीमारी में व्यक्ति की भावनाएं खत्म होने लगती है। उन्हें दुनिया और यहां तक कि परिवार से भी मतलब नहीं रह जाता। उनके चेहरे पर न्यूट्रल भाव रहता है, न दुख न ही खुशी।
  • वे सामाजिक रूप से लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करते। अकेलापन अच्छा लगने लगता है। घूमने की इच्छा खत्म होने के अलावा किसी काम में मन नहीं लगता। 
  • ऐसे मरीज अकेले में बातें करते हैं। ब्रश करने, नहाने जैसी सामान्य दिनचर्या भी भूल जाते हैं। ऐसे मरीजों को नशे की भी लत लग जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed