आज विश्व पार्किंसंस दिवस है। हर साल 11 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। दरअसल, यह एक बीमारी है, जिसके कारण चलने-फिरने की गति धीमी पड़ जाती है, मासपेशियां सख्त हो जाती हैं और शरीर में कंपन की समस्या पैदा हो जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह बीमारी अक्सर किसी एक हाथ में कंपन के साथ शुरू होती है। दुनियाभर में लाखों लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। हालांकि इसके इलाज के लिए कई दवाईयां भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के कारण और लक्षणों के बारे में...
विश्व पार्किंसंस दिवस: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बीमारी पुरुष और महिलाएं, दोनों को हो सकती है। हालांकि यह महिलाओं की तुलना में लगभग 50 फीसदी अधिक पुरुषों को प्रभावित करती है। यह बीमारी बुजुर्गों को अधिक प्रभावित करती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसकी शुरुआत धीरे-धीरे होती है यानी पता भी नहीं चलता कि इसके लक्षण कब दिखने शुरू हुए। कई हफ्तों या महीनों के बाद जब लक्षणों की तीव्रता बढ़ जाती है, तब अहसास होता है कि कुछ तो गड़बड़ है।
पार्किंसंस रोग के कारण
- यह बीमारी तब होती है जब मस्तिष्क के एक क्षेत्र में तंत्रिका कोशिकाएं या न्यूरॉन्स नष्ट होने लगते हैं। आमतौर पर ये न्यूरॉन्स डोपामाइन नामक एक महत्वपूर्ण मस्तिष्क रसायन का उत्पादन करते हैं, लेकिन जब ये न्यूरॉन्स मर जाते हैं या क्षीण हो जाते हैं, तो वे कम डोपामाइन का उत्पादन करते हैं, जो पार्किंसंस रोग का कारण बनता है।
पार्किंसंस रोग के लक्षण
इस बीमारी के चार मुख्य लक्षण हैं:
- हाथ, बांह, पैर, जबड़े या सिर में कंपन
- अंगों की कठोरता
- अंगों की गतिविधियों का धीमा हो जाना
- शरीर का संतुलन बिगड़ जाना यानी चलने-फिरने में कठिनाई होना
स्रोत और संदर्भ:
Parkinson's Disease
https://www.nia.nih.gov/health/parkinsons-disease
अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिका के मैरीलैंड में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजिंग में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।