फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से सावधान: आपकी ये पांच गलतियां आप पर पड़ सकती हैं भारी, कर सकती हैं इम्यूनिटी कमजोर

Sun, 11 Apr 2021 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 11 Apr 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update These five mistakes can weak your immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉक्टर प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है, हर दिन काफी ज्यादा संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, शुरुआत से लेकर अब तक एक बात कही जा रही है कि सभी को अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आपकी दिनचर्या की गतिविधियां भी हैं, जो आपकी इम्यूनिटी पर असर डालती हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।

coronavirus update These five mistakes can weak your immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अच्छी नींद लेना जरूरी

  • कई लोग रात भर जगे रहते हैं और सुबह होने पर सोते हैं या रात को काफी देर से सोते हैं। आपको हमेशा अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए। अच्छी नींद न लेने की वजह से भी इसका असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ता है। इसलिए आपको रात को समय पर सोना चाहिए और कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे और दिनभर एक्टिव रहेंगे।
coronavirus update These five mistakes can weak your immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खानपान पर ध्यान दें

  • आप कैसा खानपान खा रहे हैं, इसका असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ता है। आपको अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और पोषक तत्वों को जरूर शामिल करना चाहिए। आपको हमेशा हेल्दी फूड ही खाना चाहिए। वहीं, अगर आपको धूम्रपान, पान-मसाला और अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update These five mistakes can weak your immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

टहलना चाहिए

  • आपको घर के आसपास दौड़ना या टहलना भी चाहिए। हालांकि, घर से बाहर जाते समय आप मास्क जरूर पहनें। दौड़ाने या टहलने से भी आपकी इम्यूनिटी पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप अगर बाहर नहीं जाना चाहते तो अपनी छत पर या अपने गार्डन में भी टहल सकते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update These five mistakes can weak your immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सुबह की धूप लेनी चाहिए

  • हमारे शरीर को विटामिन - डी की जरूरत होती है, जो हमें सूर्य से मिल सकती है, क्योंकि सूरज विटामिन - डी का अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में हमें सुबह जल्दी उठकर धूप लेनी चाहिए, आप चाहें तो धूप में टहल सकते हैं। छत पर जा सकते हैं, और धूप में समय बिता सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed