फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day: फेफड़े के साथ-साथ इन अंगों के लिए भी खतरनाक है धूम्रपान, तुरंत छोड़ दें ये आदत

Thu, 30 May 2024 07:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 30 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
world no tobacco day 2024 know how  tobacco and and smoking affects your body
धूम्रपान से फेफड़ों को खतरा - फोटो : istock

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, श्वसन से लेकर कैंसर जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए धूम्रपान प्रमुख कारक हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग धम्रपान करते हैं उनमें हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और अस्थमा-ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर श्वसन समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता है। 



तंबाकू के हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके सेवन को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। हालिया अध्ययनों में पाया गया है कि युवाओं, विशेषतौर पर युवा महिलाओं में धूम्रपान के मामले अधिक देखे जा रहे हैं।

अगर धूम्रपान को नियंत्रित न किया गया तो इसके कारण होने वाली बीमारियां स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़े दबाव का कारण बन सकती हैं।

world no tobacco day 2024 know how  tobacco and and smoking affects your body
धूम्रपान के नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान के कारण होने वाली गंभीर समस्याएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है, धूम्रपान संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इससे हर साल लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों पर भारी बोझ पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर धूम्रपान को फेफड़ों और श्वसन से संबंधित समस्याओं के कारक के तौर पर जाना जाता है, पर असल में सेहत के लिए ये कई और भी प्रकार से नुकसानदायक है। आइए धूम्रपान के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं।

world no tobacco day 2024 know how  tobacco and and smoking affects your body
हृदय रोगों के मामले - फोटो : istock

हृदय रोगों के हो सकते हैं शिकार

तम्बाकू के धुएं में मौजूद रसायन रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का सख्त होना) होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में हृदय में रक्त का प्रवाह और ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने लगती है। हृदय में रक्त का प्रवाह बाधित होने के कारण दिल का दौरा, एनजाइना (सीने में दर्द) और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। हृदय रोग, दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world no tobacco day 2024 know how  tobacco and and smoking affects your body
स्ट्रोक के मामले - फोटो : istock

स्ट्रोक का खतरा

धूम्रपान से रक्तचाप बढ़ता है और रक्त के थक्के बनने की आशंका भी बढ़ जाती है, जिससे हृदय के साथ-साथ मस्तिष्क में भी रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होने लगता है। मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति बाधित होने से स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है। इस स्थिति में लकवा मारने, बोलने में कठिनाई, संज्ञानात्मक हानि और गंभीर मामलों में मृत्यु भी हो सकती है। स्ट्रोक को जानलेवा स्वास्थ्य स्थितियों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
world no tobacco day 2024 know how  tobacco and and smoking affects your body
इम्युनिटी सिस्टम कैसे बढ़ाएं - फोटो : istock

प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी

धूम्रपान की आदत इम्युनिटी सिस्टम के लिए भी हानिकारक है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि जो लोग नियमित धूम्रपान करते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता समय के साथ कमजोर होती जाती है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। धूम्रपान की स्थिति में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण का ठीक तरीके से मुकाबला नहीं कर पाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed