{"_id":"60b5ea99439c6438eb1ec2a4","slug":"world-milk-day-2021-eating-this-things-with-milk-may-cause-harm-to-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Milk Day 2021: दूध के साथ नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Milk Day 2021: दूध के साथ नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Deepika Garg
श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
दूध में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में ऊर्जा आती है लेकिन कई बार दूध पीने के बाद घबराहट होना या पेट संबंधी समस्या हो जाना बहुत सामान्य है क्योंकि दूध के साथ हर किसी चीज का सेवन नहीं किया जा सकता है और यदि आपने ये गलती कर दी है तो फिर आपको परेशान होना पड़ सकता है इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें पता हो कि दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। अगली स्लाइड्स में बताई गई चीजों को दूध के साथ न लें।
2 of 5
लोग तरबूज के जूस का ही सेवन करते हैं
- फोटो : Pixabay
तरबूज
गर्मियों में तरबूज का सेवन तो अधिकतर घरों में होता है क्योंकि बाजार में यह आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि तरबूज और दूध का सेवन कभी भी साथ में न करें या फिर तरबूज खाने के बाद में दूध न पिएं क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है कि तरबूज का शेक बनाने की बजाय लोग तरबूज के जूस का ही सेवन करते हैं।
3 of 5
दूध पीने के 2-3 घंटे बाद ही खट्टे फल खाएं
- फोटो : Pixabay
खट्टे फल
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। संतरा, इमली, अनानास के साथ यदि आप दूध पीते हैं तो पूरी संभावना है कि आपके पेट में कोई गड़बड़ हो जाए क्योंकि इन फलों की प्रकृति दूध से बिल्कुल विपरित है इसलिए शरीर इन्हें आसानी से ग्रहण नहीं कर पाता है और मुश्किल खड़ी हो जाती है। दूध पीने के 2-3 घंटे बाद ही खट्टे फल खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपका हाजमा बिगड़ सकता है
- फोटो : iStock
दही
दही और दूध का साथ में सेवन नहीं किया जा सकता है। आयुर्वेद में भी इनका साथ में सेवन करने पर उत्पन्न होने वाले विकारों पर खूब चर्चा है। दूध और दही को साथ में लेने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं और बेचैनी, घबराहट और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए एक समय पर एक ही चीज का सेवन करें। इनके सेवन के बीच लंबा अंतराल होना चाहिए वरना लंबे समय के लिए भी आपका हाजमा बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
पेट में दिक्कत हो सकती है
- फोटो : social media
मूली
मूली के पराठे या रायता यदि आपने खाया है और दूध पीना है तो आपको लंबे समय का इंतजार करना होगा क्योंकि इनका सेवन यदि साथ में कर लिया तो पेट में दिक्कत हो सकती है क्योंकि मूली में खूब मात्रा में एसिड होता है। यह एसिड जब दूध से रिएक्ट करता है गई बार एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है इसलिए इन दोनों का सेवन कभी भी एक समय पर न करें नहीं तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।