भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली के कारण थकान होना आम बात है। शरीर की थकान जब शारीरिक बीमारी का कारण बनती है, तो हम दवाओं या अन्य उपायों के जरिए ठीक हो जाते हैं। वहीं, मानसिक थकान हमें मानसिक तौर पर बीमार कर सकती है। मानसिक तौर पर अस्वस्थ होने की ओर हमारा ध्यान नहीं जाता। कई बार पढ़ाई या काम के बोझ, रिश्ते में दरार, करियर को लेकर हमारी चिंता हमें तनाव देती है और यह लंबे समय तक रहा तो डिप्रेशन यानी अवसाद में तब्दील हो सकता है। ऐसे में मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बेहद जरूरी है। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से ही हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से:
{"_id":"5f7f66c995a97b07322995b3","slug":"world-mental-health-day-2020-date-history-significance-importance-and-theme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Mental Health Day 2020: क्यों मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें क्या है इस बार की थीम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Mental Health Day 2020: क्यों मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें क्या है इस बार की थीम
Sat, 10 Oct 2020 09:57 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Mental Health Day
- फोटो : Pexels
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (World Health Fedreation For Mental Health) की पहल पर यह दिवस मनाया गया था। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है।
Depression
- फोटो : Pixabay
साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम निर्धारित कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी। साल 1994 में पहली बार "दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार" नामक थीम के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य
- फोटो : social media
क्या है इस बार की थीम?
- हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इसी थीम पर आधारित कार्यक्रम, सेमिनार और अन्य आयोजन वगैरह होते हैं। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की अगुवाई में सालों भर उसी उद्देश्य से काम होता है। इस बार की थीम है- "सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य: अधिक से अधिक निवेश, ज्यादा से ज्यादा पहुंच"।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्यों मनाया जाता है यह दिवस
- दुनियाभर में ज्यादातर लोगों का ध्यान मानसिक स्वास्थ्य की ओर नहीं जाता। वर्तमान जीवनशैली में कई तरह के दबाव, चिंता, तनाव के कारण लोग डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। डिप्रेशन बहुत ज्यादा हो तो व्यक्ति के मन में आत्महत्या तक के ख्याल आने लगते हैं। इन्हीं मानसिक विकारों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ देशों में मानसिक रोगों से बचने और उनके नुकसान के बारे में जागरुकता के लिए मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह (Mental Health Week) भी मनाया जाता है।