फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Malaria Day 2020: जानें क्यों हुई मलेरिया दिवस की शुरूआत और क्या है इसकी थीम

Sat, 25 Apr 2020 11:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 25 Apr 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
world malaria day 2020 when it starts and what is theme

पूरे दुनिया में कोरोना का कहर फैला हुआ है। इस बीच विश्व मलेरिया दिवस का आना इस बात को याद दिलाता है कि दुनिया में कई सारी ऐसी बीमारियां हैं जिनके कारण हर साल लोग बीमार होते हैं और मौत के मुंह में समा जाते हैं। हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत साल 2007 से की गई थी। यूनिसेफ ने इस दिन को इसलिए शुरू किया था जिससे की लोगों का ध्यान इस खरतानाक बीमारी की ओर जाए क्योंकि हर साल लाखों लोग इससे मर रहे थे। इस साल विश्व मलेरिया दिवस की थीम Zero malaria starts with me है। 



 
world malaria day 2020 when it starts and what is theme

इस थीम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने RBM से हाथ मिलाया है। जिसकी मदद से मलेरिया को खत्म करने के उद्देश्य को जमीनी स्तर पर पूरा किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 से 2014 के बीच मलेरिया से होने वाली मौतों में करीब 40 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि इसके बाद के वर्षों में मलेरिया के संक्रमण को कम करने में कोई खास लाभ नजर नहीं आया। 



 
world malaria day 2020 when it starts and what is theme
क्यों हुई इसकी शुरूआत

विश्व मलेरिया दिवस की शुरूआत सबसे पहले अफ्रीकी मलेरिया दिवस के रूप में की गई थी। क्योंकि इसका उद्देश्य अफ्रीका के देशों में होने वाली मौतों को कम करना था। लेकिन अफ्रीकी स्तर पर आयोजित होने वाले मलेरिया दिवस को 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक बैठक में विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
world malaria day 2020 when it starts and what is theme
- फोटो : Pixabay
मलेरिया के कारण
मलेरिया रोग के कारण मच्छरों की एक प्रजाति मादा एनीफिलीज के होती है। जो प्लाजमोडियम परजीवी के कारण होता है जिससे ये मच्छर संक्रमित होते हैं। हालांकि कई सारे प्लाजमोडियम परजीवियों में से केवल पांच तरह के परजीवी इंसानों में मलेरिया फैलाते हैं। जिनमें से प्लाजमोडियम फाल्सीपेरम पूरी दुनिया भर में ज्यादातर होने वाली मौते के लिए जिम्मेदार होते हैं। अफ्रीका के देशों में सबसे ज्यादा इन्हीं मच्छरों के कारण मलेरिया होता है। 


 
विज्ञापन
world malaria day 2020 when it starts and what is theme
सुरक्षा के उपाय

मलेरिया के लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के 10 से 15 दिन के बाद दिखाई देने लगते हैं। जिसके शुरूआती लक्षण बुखार, सिरदर्द और शरीर में ठंड लगना है। मलेरिया को रोकने का सबसे बेहतर तरीका है मच्छरदानी का उपयोग और इनडोर अवशिष्ट छिड़काव का उपयोग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed