फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Liver Day 2023: चाहते हैं जीवन भर लिवर रहे एकदम स्वस्थ? तो आज से ही जीवनशैली में इन आदतों को करें शामिल

Wed, 19 Apr 2023 10:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Apr 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
World Liver Day 2023: Follow These Lifestyle Habits For Healthy Liver in Hindi
फैटी लिवर का खतरा - फोटो : iStock

World Liver Day 2023: 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जा रहा है। लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। पाचन को बेहतर बनाने से लेकर हार्मोन उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण कार्य लिवर करता है। लिवर शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता और पोषक तत्वों का भंडारण का कार्य भी करता है। लिवर में होने वाली समस्याओं का असर पूरे शरीर की सेहत पर होता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जीवनशैली और आहार के सेवन की सलाह देते हैं। 



जीवनशैली और आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण लिवर से जुड़ी कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। फैटी लिवर, सिरोसिस और कई मामलों में लिवर फेलियर की समस्या भी देखी जाती है। दैनिक आदतों पर ध्यान देकर लिवर को स्वस्थ रखा जाता है और गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं लिवर की सेहत के लिए जीवनशैली में किन आदतों को शामिल करना चाहिए। 

World Liver Day 2023: Follow These Lifestyle Habits For Healthy Liver in Hindi
शराब से दूरी - फोटो : अमर उजाला

शराब से दूरी 

शराब लिवर की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। शराब के अधिक सेवन से लिवर पर दुष्प्रभाव पड़ता है, जो लिवर के सामान्य कार्य में परेशानी का कारण बन सकता है। लिवर में सूजन, लिवर सेल डैमेज और फैटी लिवर का खतरा भी शराब के अधिक सेवन से बढ़ सकता है। ऐसे में लिवर की सेहत के लिए शराब के सेवन से दूरी बना लें। 

World Liver Day 2023: Follow These Lifestyle Habits For Healthy Liver in Hindi
चीनी का निर्यात - फोटो : Social Media

चीनी पर सेवन पर नियंत्रण

कुछ शोध से पता चला है कि अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से डायबिटीज के साथ ही लिवर संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। चीनी के अधिक सेवन से कोशिकाओं को क्षति पहुंच सकती है। साथ ही कई तरह के हार्मोन्स के उत्पादन को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए शक्कर का सेवन सही मात्रा में करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Liver Day 2023: Follow These Lifestyle Habits For Healthy Liver in Hindi
water bottle - फोटो : istock

पानी का उचित मात्रा में सेवन

लिवर की सेहत के लिए पानी की कमी भी नुकसानदायक है। कम मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो लिवर की बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए उचित मात्रा में पानी पीने की आदत डालें। इससे रक्त पतला रहता है, जिससे लिवर के लिए फिल्टर करना और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना आसान हो जाता है। 

विज्ञापन
World Liver Day 2023: Follow These Lifestyle Habits For Healthy Liver in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ट्रांस फैट के अधिक सेवन से परहेज

शोध के मुताबिक, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार महत्वपूर्ण है। ट्रांस फैट वाली चीजों के अधिक सेवन से लिवर को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। पोल्ट्री, अंडे और कुछ डेयरी उत्पादों में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। पैक्ट फूड आइटम्स, प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स में फैट की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके सेवन से परहेज करें। 

------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed