Medically Reviewed by Dr. Vijayant Kumar Sachan
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), डीएनबी (सर्जरी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी)
अनुभव- 8 वर्ष
लिवर यानी यकृत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है। यह पूरे शरीर को डिटॉक्स करता है यानी शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है और साथ ही शरीर को संक्रमण से लड़ने, ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) को नियंत्रित करने, फैट को कम करने और प्रोटीन बनाने में भी मदद करता है। इसलिए लिवर को मजबूत रखना बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि कुछ लोगों का लिवर कमजोर होता है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं लिवर खराब होने के कुछ संकेतों यानी लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
{"_id":"607d3c183b8dbb3b1431830b","slug":"world-liver-day-2021-all-you-need-to-know-about-liver-cleansing-tips-liver-functions-diseases-and-healthy-liver-weakening-signs-and-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World liver day 2021: लिवर खराब होने के संकेत हैं ये पांच लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World liver day 2021: लिवर खराब होने के संकेत हैं ये पांच लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Mon, 19 Apr 2021 01:53 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेट का आकार बढ़ना
- कुछ लोगों के लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे उनके पेट का आकार बढ़ जाता है। कई लोग इसे मोटापा समझने की गलती कर बैठते हैं, जो बाद में दिक्कतें पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आपके पेट का आकार बढ़े और समय-समय पर वहां दर्द हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेशाब का रंग बदल जाना
- लिवर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है, यानी गहरा हो जाता है। इसके अलावा नाखूनों और पीलिया के लक्षण जैसे आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
त्वचा में खुजली होना
- वैसे तो यह एक आम समस्या है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लिवर खराब होने की स्थिति में भी त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। दरअसल, बाइल जूस जब त्वचा के नीचे जमने लगता है, तो खुजली शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मुंह से बदबू आना
- अक्सर बुखार होने पर मुंह का स्वाद खराब हो जाता है, लेकिन अगर आपको बुखार न हो, फिर भी ऐसी समस्या होती है और इसके साथ ही लगातार कड़वापन बना रहता है, तो यह लिवर खराबी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधिकता के कारण मुंह से बदबू आना भी शुरू हो जाता है।