फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर रोगियों के लिए चुनौतीपूर्ण है कोरोनाकाल, विशेषज्ञ से जानें कैसे रख सकते हैं सेहत का ख्याल

Mon, 19 Apr 2021 01:26 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 19 Apr 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
How to take care of cancer patients during the covid pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते जा रहे मामलों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। ऐसे समय में कोरोना के मरीजों को तो परेशान होना ही पड़ रहा है, साथ ही अन्य दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोगों की हालत भी बिगड़ती जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में कई अन्य बीमारियों के ग्रसित लोगों को इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कैंसर के रोगियों की भी समस्याएं कुछ ऐसी ही हैं। लगभग एक साल से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े कोरोना के प्रहार के चलते कैंसर के ज्यादातर रोगियों का इलाज प्रभावित हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के समय में ऐसे रोगियों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसे रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली पहले से ही कमजोर हो चुकी होती है।


आइए जानते हैं कि इस विकट स्थिति में कैंसर के रोगियों को क्या करना चाहिए? 

How to take care of cancer patients during the covid pandemic
कैंसर के इलाज में न बरतें लापरवाही - फोटो : pexels.com

अमर उजाला से एक बातचीत के दौरान उजाला सिग्नस के निदेशक डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल बताते हैं कि पिछले एक साल के दौरान कैंसर के मरीजों को इलाज कराने में ज्यादा दिक्कत हुई है। लोगों के मन में तमाम तरह के डर हैं, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी स्थिति में ऐसे गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को इलाज मुहैया कराई जाए। चूंकि ऐसे रोगियों को नियमित रूप से डॉक्टरी देखभाल की जरूरत होती है ऐसे में इनका इलाज बेहद जरूरी हो जाता है।

How to take care of cancer patients during the covid pandemic
कीमोथेरपी वाले मरीज समय पर कराएं थेरपी - फोटो : social media

डॉ उत्कर्ष कहते हैं कि कैंसर के जो रोगी कीमोथेरपी पर हैं उन्हें समय पर कीमोथेरपी जरूर कराना चाहिए। इसमें देरी करना सही नहीं है। अगर आप कैंसर के शुरुआती स्थिति में हैं तो फोन से ही डॉक्टर के संपर्क में रहते हुए समय-समय पर बताई गई दवाओं को लेते रहें। कोरोना के समय में ऐसे रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to take care of cancer patients during the covid pandemic
कोरोना रोगियों को कर दें आइसोलेट - फोटो : पीटीआई

किन उपायों को प्रयोग में लाएं
डॉ उत्कर्ष कहते हैं यदि कैंसर के मरीज के घर में किसी को कोरोना हो जाता है तो सबसे पहले कैंसर के रोगी को आइसोलेट कर दें। इन रोगियों में संक्रमण होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। किसी भी कोमोरबिडिटी वाले मरीज को कोरोना के रोगी के साथ एक ही घर में रखना बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
How to take care of cancer patients during the covid pandemic
किसी तरह की लापरवाही बिल्कल न बरतें - फोटो : Pixabay
इसके अलावा कैंसर रोगियों को बचाव के सभी तरीकों को प्रयोग में लाकर खुद को संक्रमण से बचाने का प्रयास करना चाहिए। टीकाकरण के साथ मास्क पहनना, लोगों से दूरी बनाकर रखना, खान-पान पर विशेष ध्यान रखना और हाथों का साफ सफाई रखना ऐसे रोगियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। 

नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के निदेशक डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed