कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मास्क पहनने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ऐसी जगहों पर जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा सकता, वहां मास्क जरूर पहनना चाहिए। इस दिशानिर्देश में डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि फेस मास्क किन परिस्थितियों में पहना जाना चाहिए, कौन से मास्क पहनने चाहिए।
{"_id":"5edb89ff70c715098371279f","slug":"world-health-organization-new-guidelines-for-mask-guidance-by-who-know-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मास्क पहनने के लिए क्या है WHO का निर्देश, कब और कहां पहनना है जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मास्क पहनने के लिए क्या है WHO का निर्देश, कब और कहां पहनना है जरूरी
Sat, 06 Jun 2020 05:50 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Face Mask
- फोटो : Pexels
लॉकडाउन के दौरान मास्क पहने हुए एक मजदूर(File Photo)
- फोटो : PTI
कैसा होना चाहिए मास्क
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क की गुणवत्ता को लेकर भी निर्देश दिया है। बताया है कि नए शोध के मुताबिक, फेस मास्क को बाजार से भी खरीदा जा सकता है और घर में भी बनाया जा सकता है। घर में कपड़े से तैयार मास्क की तीन परतें होनी चाहिए। इसमें सूत का अस्तर, पोलिएस्टर की बाहरी परत और बीच में पोलिप्रोपायलीन की बनी ‘फिल्टर’ जैसी परत हो, तो ज्यादा बेहतर है।
मजदूरों के बीच मास्क बांटते युवा सामाजिक कार्यकर्ता
- फोटो : Ravi Batra
ऐसी जगहों पर जरूर पहनें मास्क
- दिशानिर्देश में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगहो पर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। खासकर सामुदायिक प्रसार की संभावना वाली जगहों पर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ जैसी जगहों पर मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क
- फोटो : PTI
केवल फेस मास्क काफी नहीं
- डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रॉस एडहेनॉम ने कहा है कि केवल फेस मास्क पर बहुत ज्यादा भरोसा करना काफी नहीं होगा। उनका कहना है कि फेस मास्क इस बीमारी को हराने के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा भर हैं और इसके साथ ही अन्य सावधानियां बरतनी भी जरूरी है।
विज्ञापन
लोधी गार्डन में योगाभ्यास करता शख्स(File Photo)
- फोटो : PTI
अन्य सावधानियां भी जरूरी
- एडहेनॉम ने चेताया कि महज मास्क का इस्तेमाल कोविड-19 से नहीं बचा सकता। कोरोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी बनानी होगी। साथ ही हाथों को साफ रखने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के अन्य उपायों की भी जरूरत है।