फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day 2020: कोरोना मरीजों की सेवा में लगी नर्सों को समर्पित है स्वास्थ्य दिवस

Tue, 07 Apr 2020 12:21 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
World Health Day 2020 Theme, Images, Slogans, Quotes: Know Why 7 April Is Celebrated
विश्व स्वास्थ्य दिवस - फोटो : PTI

सात अप्रैल यानी विश्वभर के लोगों के स्वास्थ्य को समर्पित साल का महत्वपूर्ण दिवस। आज ही के दिन साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। आज विश्व की बड़ी आबादी कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी का प्रकोप झेल रही है। विश्वभर में इससे 13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 73 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में देखा जाए तो इससे संक्रमित होने वालों और मरनेवालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। थोड़ी सुकून वाली बात ये है कि इस वायरस से संक्रमित 2.77 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। इस कोरोना संकट के बीच विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है।



World Health Day 2020 Theme, Images, Slogans, Quotes: Know Why 7 April Is Celebrated

विश्वभर के स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सेवा में लगे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाने में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दिन और रात एक किए हुए हैं। इन स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश ने ताली, थाली, शंख और घंटी बजाकर इनके जज्बे को सलाम किया था। हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन भी हमारे लिए स्वास्थ्यकर्मियों का हृदय से सम्मान करने वाला है। 

World Health Day 2020 Theme, Images, Slogans, Quotes: Know Why 7 April Is Celebrated
World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय जेनेवा में साल 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया था और फिर साल 1950 में पूरे विश्व में डब्लूएचओ के स्थापना दिवस यानी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पहली बार मनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2020 Theme, Images, Slogans, Quotes: Know Why 7 April Is Celebrated
World Health Day - फोटो : Amar Ujala

दरअसल, डब्ल्यूएचओ विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है, जिसमें विश्वभर के सभी देशों से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जो कि आंकड़ों के अनुसार वर्ष विशेष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विषय के आधार पर तय की जाती है। पिछले साल स्वास्थ्य दिवस की थीम थी यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: एवरीवन, एवरीव्हेयर यानि की सभी वर्ग के लोगों को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले। 

विज्ञापन
World Health Day 2020 Theme, Images, Slogans, Quotes: Know Why 7 April Is Celebrated

इस साल स्वास्थ्य दिवस का थीम है नर्सों और मिडवाइव्स यानी दाइयों का योगदान। इस बार की थीम महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार डब्लूएचओ ने कोविड 19 यानी कोरोना महामारी के खिलाफ इस जंग में दुनियाभर के संक्रमित लोगों को स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान देने की कोशिश की है। इसी वजह से डब्लूएचओ ने #सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स (#SupportNursesAndMidwives) थीम रखी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed