फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Day 2024: इम्यूनिटी को कमजोर बनाता है इस तरह का खाना, आहार विशेषज्ञ से जानें क्या खाएं क्या न खाएं

Wed, 16 Oct 2024 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
World Food Day 2024 5 Foods and Drinks That Can Weaken Your Immune System
गड़बड़ खानपान की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

World Food Day 2024: हर साल 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व भर में भुखमरी और पोषण की कमी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। फूड दिवस पर कई कार्यक्रमों के जरिए लोगों को भुखमरी के खिलाफ आवाज उठा कर सचेत किया जाता है। साथ ही भुखमरी और पोषण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।



16 अक्तूबर 1945 में फूल और एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (फाओ) की स्थापना हुई थी। फाओ के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व खाद्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया। भोजन या खाद्य सामग्री शरीर को स्वस्थ रखने, ऊर्जावान देने के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे में स्वस्थ खानपान शरीर को अधिक मजबूती देता है। इसके अलावा रोगों के जोखिमों से बचाने के लिए इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी कुछ खाद्य पदार्थ विशेष भूमिका निभाते हैं।  

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इम्युनिटी का बनना सतत प्रक्रिया है यानी कि इसके लिए आपको लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। इसमें पौष्टिक आहार की विशेष भूमिका होती है। हालांकि कुछ खाद्य सामग्रियां ऐसी भी हैं जिनका सेवन इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचा सकता है। विश्व खाद्य दिवस के मौके पर आहार विशेषज्ञ से जानिए कि आहार की किन चीजों से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है?

World Food Day 2024 5 Foods and Drinks That Can Weaken Your Immune System
तले हुए खाद्य पदार्थ  - फोटो : instagram

तले हुए खाद्य पदार्थ शरीर को पहुंचाते हैं नुकसान

प्रतिरक्षा प्रणाली से लेकर संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तला भुना खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा तली चीजों में एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडेक्ट्स (एजीई) की अधिकता होती है, ये यौगिक स्वाभाविक उच्च तापमान पर चीजों को तलने से उत्पन्न होते हैं।

एक शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि जो लोग अक्सर फ्रेंच फ्राइज जैसी तली हुई चीजें खाते हैं उनमें अवसाद की समस्या होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

World Food Day 2024 5 Foods and Drinks That Can Weaken Your Immune System
अधिक चीनी-मीठे पेय हो सकते हैं हानिकारक - फोटो : istock

अधिक चीनी-मीठा पेय हो सकता है हानिकारक

अधिक मीठे का सेवन कई रोगों का कारक बन सकता है। ज्यादा मीठी चीजें, चीनी या मीठे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और एडेड शुगर वाली चीजें शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। इसके साथ ही ये प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बनाने का काम भी करता है। मीठे के कारण होने वाली हानि पर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्रुक्टोज (चीनी का तत्व) का अधिक सेवन आंत के माइक्रोबायोटा के लिए नुकसानदायक हो सकता है, साथ ही यह शरीर में इंफ्लामेशन के जोखिमों को भी बढ़ा देता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
World Food Day 2024 5 Foods and Drinks That Can Weaken Your Immune System
नमक की अधिकता से नुकसान - फोटो : Adobestock

नमक का ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक

नमक का अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए साइलेंट किलर की तरह है। आहार में नमक या ऐसी चीजें हैं जिनमें नमक की मात्रा अधिक होती है, शामिल करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव ब्लड प्रेशर बढ़ना है जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है।

अध्ययनकर्ता बताते हैं, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ने लगता है जिससे इम्युनिटी को नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ लोगों को दिन में 1500 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक न खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
World Food Day 2024 5 Foods and Drinks That Can Weaken Your Immune System
शराब का सेवन शरीर के लिए दुश्मन - फोटो : Freepik

शराब का शरीर पर नकारात्मक असर

शराब को वैज्ञानिक शरीर का दुश्मन मानते हैं। भले ही आप कम मात्रा में शराब का सेवन कर रहे हैं इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यह आंतों-लिवर को नुकसान पहुंचाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार शराब आपकी आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए हानिकारक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली की एंटीबॉडी बनाने की क्षमता को भी बाधित कर सकता है। लिवर की बीमारियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इसे हानिकारक पाया गया है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed