फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Day: इस फल में है संतरा से अधिक विटामिन-सी, रोज करें सेवन पास भी नहीं भटकेंगी संक्रामक बीमारियां

Wed, 16 Oct 2024 10:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Oct 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
kiwi Excellent source of vitamin C know Health Benefits of Kiwi fruit in hindi
विटामिन-सी - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन की जरूरत होती है। मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स और सीड्स से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। जिन तत्वों की हमें सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है विटामिन-सी उनमें से एक है।



विटामिन-सी शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से भी सुरक्षा देते हैं।

आपने अक्सर सुना होगा कि खट्टे फलों विशेषरूप से संतरा-नींबू, अनानास में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। करीब 100 ग्राम संतरा से 53 मिलीग्राम विटामिन सी मिल सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि एक फल ऐसा है जिसमें संतरा से दोगुना अधिक विटामिन-सी होता है? इसका कुछ महीने सेवन कर लें तो संक्रामक रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

kiwi Excellent source of vitamin C know Health Benefits of Kiwi fruit in hindi
कीवी के फायदे - फोटो : freepik

बहुत लाभकारी है कीवी फल

हम जिस फल की बात कर रहे है वह है-कीवी। कीवी फल के रोजाना सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ होते हैं। कीवी में संतरे से दोगुना यानी 100 ग्राम कीवी से आप 93 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। ये रक्त का थक्का जमना कम करने (हृदय स्वास्थ्य के लिए ये एस्पिरिन की तरह ही प्रभावी हैं), कोलेस्ट्रॉल कम करने और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होने के कारण कैंसर के जोखिमों से बचाने में भी आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।

इसमें फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है जो डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल रखने के लिए आवश्यक है।

kiwi Excellent source of vitamin C know Health Benefits of Kiwi fruit in hindi
एंटीकैंसर गुण वाले फल - फोटो : istock

कैंसर से बचने के लिए खाएं कीवी

अध्ययनों से पता चलता है कि कैरोटीनॉयड से भरपूर आहार कैंसर और हृदय रोग दोनों से बचा सकते हैं, कीवी इस पोषक तत्व से भरपूर फल है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि कैरोटीनॉयड, विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर होने के कारण कीवी का सेवन न सिर्फ कैंसर से सुरक्षा दे सकता है साथ ही कैंसर के कारण होने वाले मौत के खतरे को कम करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। इसमें प्रभावी एंटीकैंसर गुणों के बारे में भी पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kiwi Excellent source of vitamin C know Health Benefits of Kiwi fruit in hindi
हार्ट के लिए फायदेमंद - फोटो : istock

हार्ट के लिए लाभकारी फल

कीवी का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी खाने से उच्च रक्तचाप सहित हृदय रोग के अन्य जोखिम कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन में ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों में कीवी खाने के प्रभावों को देखा गया। जिन लोगों ने 8 सप्ताह तक प्रतिदिन दो-तीन कीवी खाए उनमें ब्लड प्रेशर का स्तर काफी कंट्रोल में देखा गया। कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी इस फल का सेवन लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
kiwi Excellent source of vitamin C know Health Benefits of Kiwi fruit in hindi
कीवी - फोटो : freepik

विटामिन-सी की आसानी से कर सकते हैं पूर्ति

कीवी में विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होती है। ये ऐसा पोषक तत्व है जो आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है और शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि दो महीने कीवी खाने से आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी दूर हो सकती है। शरीर में विटामिन-सी होने का मतलब है कि आप संक्रामक रोगों के खिलाफ सुरक्षित हो सकते हैं।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed